Home व्यापार समाचार पहले दिन सिर्फ 0.11 गुना दांव, लेकिन ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा...

पहले दिन सिर्फ 0.11 गुना दांव, लेकिन ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 20% के ऊपर पहुंचा GMP

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कियासा रिटेल के आईपीओ में शेयर का दाम 127 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कियासा रिटेल के शेयर 26 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का IPO पहले दिन सिर्फ 0.11 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 

कियासा रिटेल का आईपीओ सोमवार 23 फरवरी को दांव लगाने के लिए खुल गया। कियासा रिटेल के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। हालांकि, कंपनी के आईपीओ को पहले दिन कमजोर रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन कियासा रिटेल का आईपीओ सिर्फ 0.11 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का आईपीओ 25 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कियासा रिटेल के शेयर ग्रे मार्केट में 20 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कियासा रिटेल के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का है।

127 रुपये है शेयर का दाम, 26 रुपये पहुंच गया GMP
कियासा रिटेल के आईपीओ में शेयर का दाम 127 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कियासा रिटेल के शेयर 26 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 153 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कियासा रिटेल के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन करीब 21 पर्सेंट के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार 26 फरवरी को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर सोमवार 2 मार्च 2026 को बाजार में लिस्ट होंगे।

पहले दिन सिर्फ 0.11 गुना सब्सक्रिप्शन
कियासा रिटेल के आईपीओ (Kiaasa Retail IPO) में पहले दिन 0.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में पहले दिन 0.16 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 0.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कियासा रिटेल के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक सिर्फ 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2.54 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

क्या करती है कंपनी
कियासा रिटेल की शुरुआत साल 2018 में हुई है। कियासा रिटेल लिमिटेड एक इंडियन फैशन ब्रांड है, जिसका फोकस वीमन्स एथनिक और फ्यूजन वियर पर है। कंपनी गाजियाबाद बेस्ड है और यह 80 से ज्यादा शहरों में 100 से अधिक स्टोर्स ऑपरेट करती है। 28 फरवरी 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 340 फुल-टाइम एंप्लॉयीज थे। कियासा रिटेल के आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.84 पर्सेंट थी, जो कि अब 50.22 पर्सेंट रह जाएगी। ओम प्रकाश और अमित चौहान कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN