Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo V70 और V70 Elite स्मार्टफोन्स की भारत में सेल शुरू हो गई है। बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स के साथ ग्राहक इन्हें पहली ही सेल में कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड Vivo ने हाल ही में भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Vivo V70 को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सेल शुरू कर दी है। लॉन्च के साथ ही कंपनी कई शानदार ऑफर्स भी दे रही है, जिससे इन स्मार्टफोन्स को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शंस इस डील को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
Vivo V70 सीरीज को खरीदने पर ग्राहकों को HDFC Bank, Axis Bank या फिर Kotak Mahindra Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसका मतलब है कि फोन का इफेक्टिव प्राइस हजारों रुपये तक कम हो सकता है। इसके अलावा अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
Vivo V70 और V70 Elite पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया गया है। इस सुविधा के जरिए बिना कोई एक्सट्रा इंट्रेस्ट दिए फोन को आसान EMI पर खरीदा जा सकता है। नई Vivo V70 सीरीज कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है।
इतनी रखी गई है नए डिवाइसेज की कीमत
कीमत की बात करें तो Vivo V70 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 49,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Vivo V70 Elite का 8GB + 256GB वेरिएंट 51,999 रुपये, 12GB + 256GB वेरिएंट 56,999 रुपये और टॉप 12GB + 512GB मॉडल 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ऐसे हैं Vivo स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस
दोनों फोन्स में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि बेस मॉडल Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन्स में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
कैमरा सेगमेंट भी इस सीरीज का बड़ा हाइलाइट है। दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP सुपर टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

