Home व्यापार समाचार पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, बाजार के बंद होने...

पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, बाजार के बंद होने के बाद किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: मैकफोस लिमिटेड (Macfos Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट की जानकारी 4 मार्च 2026 को दी है। कंपनी योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर देगी।

Bonus Share: मैकफोस लिमिटेड (Macfos Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट की जानकारी 4 मार्च 2026 को दी है। कंपनी योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर देगी।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए Macfos Ltd ने 10 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख को जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा। उन्हें एक बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बुधवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 896.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने में 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 23.67 प्रतिशत बढ़ा है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 1115 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 630 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 844.31 करोड़ रुपये का है।

दो साल में Macfos Ltd के शेयरों की कीमतों में 93 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 468 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.12 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 30.88 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN