Home मनोरंजन समाचार पवन सिंह, केसारी लाल यादव, निरहुआ की क्या है उम्र? कौन है...

पवन सिंह, केसारी लाल यादव, निरहुआ की क्या है उम्र? कौन है बड़ा, कौन है छोटा?

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/06/1200x900/6th_march_bhojpuri_1772771032682_1772771037209.jpg

Bhojpuri Stars: भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर जब पवन सिंह की दहाड़ गूंजती है, खेसारी लाल का डांस जलवा बिखेरता है और निरहुआ की सादगी दिल जीतती है, तो सिनेमाघरों में सीटियां बजती हैं। आइए आपको इनकी उम्र बताते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के ये तीन दिग्गज- पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ, सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुके हैं। फैंस के बीच अक्सर इस बात की होड़ रहती है कि किसका जलवा ज्यादा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है? आइए हम आपको बताते हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह को ‘पॉवरस्टार’ भी कहा जाता है। पवन सिंह की उम्र 40 साल है। पवन सिंह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, सिंगर भी हैं। उन्होंने 1997 में ‘ओढ़निया वाला’ गाने से इंडस्ट्री में कदम रखा था और फिर साल 2004 में ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम से’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। धीरे-धीरे पवन सिंह की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई की उन्हें बॉलीवुड में भी गाने का ऑफर मिल गया। उन्होंने श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। शुरुआत में खेसारी लाल यादव ने बीएसएफ में नौकरी की। उन्होंने खुद बताया था कि म्यूजिक में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीएसएफ की नौकरी छोड़ दी थी। गाना रिलीज करने के लिए उन्हें पैसा चाहिए था इसलिए उन्होंने दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाई थी। उन्होंने इस काम से पैसे इकट्ठा किए थे और पहला एल्बम रिलीज किया था, लेकिन खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बाद में उन्होंने और भी गाने गाए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। खेसारी लाल की उम्र 39 है।

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव को निरहुआ कहा जाता है। इनकी उम्र 47 है। निरहुआ जब छोटे थे तभी से गाना गाते और हारमोनियम बजाते थे। फिर उन्होंने अपने भाई विजय लाल यादव और प्यारे लाल यादव के साथ मिलकर भोजपुरी लोकगीत गाने शुरू किए। साल 2004 में उनका पहला भोजपुरी एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ रिलीज हुआ और वह रातों-रात भोजपुरी गायकी का बड़ा नाम बन गए।

सार

एक्टर उम्र
खेसारी लाल यादव 39 साल
दिनेश लाल यादव 47 साल
पवन सिंह 40 साल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN