Home विश्व समाचार पत्नी का पड़ोसी से था चक्कर, पति ने रात में कुल्हाड़ी से...

पत्नी का पड़ोसी से था चक्कर, पति ने रात में कुल्हाड़ी से बीवी और 5 बच्चों को काट डाला

37
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आरोपी यासीन ने पुलिस को दिए बयान में कबूल किया कि उसे अपनी पत्नी पर पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। उसका कहना था कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बना रही थी और कुछ बच्चे उसके नहीं हो सकते।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरगोधा जिले के एक गांव में मुहम्मद यासीन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 5 बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह वारदात 16 मार्च की आधी रात को हुई, जब सभी सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी, 15 साल की बेटी और एक से 12 साल के चार बेटों को मौत के घाट उतार दिया। कुल छह लोगों की इस क्रूर हत्या को आरोपी ने आबरू या कथित सम्मान के नाम पर अंजाम दिया। घटना सरगोधा जिले के चक 25 साउथ इलाके में हुई, जो लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी मुहम्मद यासीन ने पुलिस को दिए बयान में कबूल किया कि उसे अपनी पत्नी पर पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। उसका कहना था कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बना रही थी और कुछ बच्चे उसके नहीं हो सकते। इसी संदेह के आधार पर उसने पूरी फैमिली को मारने का फैसला किया। उसने सोते हुए परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला किया और सभी को मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश भी की और घायल हो गया, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डराने वाले हैं आंकड़े

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में ऑनर किलिंग या सम्मान के नाम पर हत्या की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आम हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, यहां हर साल लगभग 1,000 महिलाओं की हत्या इसी नाम पर की जाती है। हालांकि रिपोर्टेड मामले कम होते हैं, लेकिन ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक यह क्रूर प्रथा अभी भी जारी है।

परिवार अक्सर अपनी तथाकथित इज्जत बहाल करने के लिए महिलाओं की हत्या कर देते हैं, भले ही कानूनी सुधार हो चुके हों। इस घटना ने एक बार फिर देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा व पैट्रिआर्की की गहरी जड़ों को उजागर किया है। यह वारदात समाज में व्याप्त संदेह, नियंत्रण और कठोर सामाजिक मानदंडों का दर्दनाक उदाहरण है। आरोपी के बयान से साफ है कि पति ने पत्नी की स्वतंत्रता और संभावित बेवफाई को अपने सम्मान पर हमला माना। ऐसी घटनाएं न केवल परिवारों को तबाह करती हैं, बल्कि पूरे समाज में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN