Home मनोरंजन समाचार पंचायत के ‘प्रह्लाद चा’ रणबीर की रामायण में आएंगे नजर? निभाएंगे ये...

पंचायत के ‘प्रह्लाद चा’ रणबीर की रामायण में आएंगे नजर? निभाएंगे ये अहम किरदार

30
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/15/1200x900/ramayana_15_03_1773593456506_1773593465102.png

2026 Big Release: साल 2026 में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रणबीर कपूर की फिल्म में पंचायत एक्टर की एंट्री हो सकती है। 

ररणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और फिल्म का पहला पार्ट इसी साल रिलीज होगा। नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। अब इस फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। प्राइम वीडियो की 9 आईएमडीबी रेटिंग वाली सीरीज पंचायत के एक एक्टर की फिल्म में एंट्री हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रामायण में पंचायत एक्टर की एंट्री

प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत तो आपको याद ही होगी। इस सीरीज के एक-एक किरदान ने दर्शकों के साथ एक अलग रिश्ता जोड़ा था। सीरीज में प्रह्लाद चा का किरदार भी आपको याद ही होगा। प्रह्लाद चा का किरदार निभाने वाले फैजल मलिक की एंट्री रणबीर कपूर के रामायण में होगी।

फैजल मलिक निभाएंगे कौन सा किरदार?

कहा जा रहा है कि फैजल मलिक ने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा भी कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फैजल फिल्म में कुंभकरण का किरदार निभाएंगे। पहले इस किरदार के लिए बॉबी देओल का नाम सामने आ रहा था। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “उन्होंने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में कुंभकरण के शुरुआती सीन्स के लिए यश के साथ काम किया, जिसकी शूटिंग एक इंटरनेशनल एक्शन टीम के साथ की गई थी। ये सीन्स अवतार की तरह ग्राफिक्स से भरपूर हैं।”

फिल्म के दूसरे पार्ट में भी होंगे फैजल मलिक

आगे बताया गया कि दूसरे पार्ट के लिए उनका फाइट सीक्वेंस अभी शूट करना बाकी है। उनकी (फैजल) हाइट और गठीला शरीर इस किरदार के लिए बिल्कुल सटीक है। रामायण की टीम ने आधिकारिक तौर पर इसपर कोई जानकारी नहीं दी है और फैजल मलिक ने इस खबर पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है।

नितेश की रामायण में नजर आ सकते हैं ये सितारे

इस फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो फिल्म में साई पल्लवी- सीता, सनी देओल-हनुमान, अरुण गोविल-दशरथ और राघव जुयाल रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर गेटवे ऑफ इंडिया पर दिखाया जाना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर की वजह से इसमें देरी होगी।

फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। एक बार जब फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील होगा, उसके बाद फिल्म की कास्ट से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN