Home मनोरंजन समाचार पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों लेना चाहते हैं एक्टिंग से ब्रेक, बोले-...

पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों लेना चाहते हैं एक्टिंग से ब्रेक, बोले- ईएमआई और सर्वाइवल…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/pankaj_tripathi_1770637784762_1770637784879.jpg

संक्षेप:

पंकज त्रिपाठी अब जबरदस्ती की फिल्में नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि वह काम से ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि एक सा काम करके थक चुके हैं। वह अपनी बेटी के साथ थिएटर कर रहे हैं और इस बात पर काफी इमोशनल भी हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ब्रेक लेने वाले लोगों में अब नया नाम पंकज त्रिपाठी का है। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह एक सा काम करके थक चुके हैं। पंकज की बेटी अब एनएसडी में हैं। उन्होंने वो दिन याद किए जब वह वहां हुआ करते थे। उन्होंने बताया कि लोग अब उनसे अब उनकी बेटी की परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग उनसे टिकट मांगते हैं। वह इस बात के लिए एक्साइटेड हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंकज एक्साइटमेंट के लिए करना चाहते हैं काम

पंकज वरायटी इंडिया से बात कर रहे थे। अपने प्रोजेक्ट्स पर बोले, ‘मैं बैक-टु-बैक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। बोरियत और थकान लगने लगी थी। मुझे अपने काम में मजा नहीं आ रहा था। एक ब्रेक की बहुत जरूरत थी। मैं अब बहुत सिलेक्टिव हो गया हूं। मैं अपना घर तब ही छोड़ता हूं जब काम एक्साइटिंग हो। मैं हर वो प्रोजेक्ट नहीं करना चाहता जो मुझे मिलता जा रहा है। मैं जिंदगी के उस फेज में हूं जहां मैं सिर्फ एक्साइटमेंट और एक कलाकार के सैटिस्फैक्शन के लिए काम करता हूं। मैं EMI और सर्वाइवल के लिए नहीं कर सकता। मैं करता रहूंगा और देखूंगा कि लंबे समय तक ये मेरे लिए काम करेगा या नहीं।

याद आए एनएसडी के दिन

पंकज त्रिपाठी ने अपने एनएसडी के दिन याद किए। उन्होंने कहा कि कितनी विडंबना है कि अब उनकी बेटी उसी स्टेज पर परफॉर्म कर रही है और उनके पास टिकट के लिए कॉल आते हैं। वहीं से कभी पंकज त्रिपाठी ने अपनी जर्नी शुरू की थी।

ये भी पढ़ें:अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर पंकज त्रिपाठी बोले- हम आर्टिस्ट हैं…

पंकज की वेब सीरीज का इंतजार

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी इसकी स्ट्रीमिंग डेट 4 सितंबर 2026 बताई जा रही है। सीरीज में उन्होंने कालीन भैया का रोल किया है। उन्होंने 12 साल बाद थिएटर पर वापसी की है। वह म्यूजिकल कॉमेडी लाइलाज में छोटे से रोल में हैं।

ये भी पढ़ें:सच्ची घटना से सूझा ‘मिर्जापुर’ वाला स्वैग, पंकज के साथ हुई थी यह मजेदार घटना

बेटी के साथ है शो

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि लाइलाज उनके दिल के काफी करीब है। उनकी वाइफ मृदुला इसकी प्रोड्यूसर हैं। इसमें उनकी बेटी भी। पंकज ने कहा था कि बेटी आशी को उस स्टेज पर देखना उनकी जिंदगी का इमोशनल अनुभव रहा।

कब और कहां देख सकते हैं शो

इस म्यूजिकल कॉमेडी को फैज मोहम्मद खान ने डायरेक्ट किया है। इसे 8 फरवरी से रंगशारदा मुंबई में देखा जा सकता है। यह प्ले म्यूजिक, ह्यूमर और इमोशनल स्टोरी टेलिंग है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN