Home  लाइफस्टाइल समाचार न LPG गैस, न झंझट! 30 मिनट में मलाई से निकालें 1...

न LPG गैस, न झंझट! 30 मिनट में मलाई से निकालें 1 किलो शुद्ध घी, ये तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मलाई से घी निकालने का तरीका आज भी कई घरों में अपनाया जा रहा है लेकिन इसमें समय और गैस की काफी खपत हो जाती है। इन दिनों LPG गैस का संकट बढ़ा हुआ है, ऐसे में यूट्यूबर पूनम ने बिना गैस के मलाई से घी बनाने का तरीका बताया है। चलिए आपको ये हैक बताते हैं।

मलाई से घी निकालना किसी झंझट भरे काम से कम नहीं होता। साथ ही गैस का भी लंबा खर्चा है। LPG की किल्लत के दौरान घी निकालने के लिए गैस खर्च करने का रिस्क शायद ही कोई लेना। लेकिन आज भी ज्यादातर घरों में दूध से मलाई इकट्ठा की जाती है और फिर उस मलाई से घी निकाला जाता है। बाजार के मिलावटी घी खाने से अच्छा है घर का बना शुद्ध घी खा लिया जाए, भले ही थोड़ी मेहनत करनी पड़े। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने ऐसा तरीका खोज निकाला है कि घी बनाने में आपको आधे घंटे का समय लगेगा लेकिन इसमें गैस बिल्कुल भी खर्च नहीं होगी। जी हां, बिना गैस जलाए ही घी बनकर तैयार हो जाएगा। तो चलिए आपको किचन का ये स्मार्ट हैक बताते हैं।

कैसे बनाएं बिना गैस के घी

पूनम देवनानी का कहना है कि आप ने मलाई से घी निकालने के हजारों तरीके ट्राई किए होंगे लेकिन बिना गैस खर्चा किए घी निकालने का ये तरीका शायद ही पहले देखा हो। LPG संकट के दौरान गैस जितनी बच सके उतना अच्छा है और घी बनाना भी जरूरी है, तो आप बिना गैस के ही शुद्ध घी निकाल लें। चलिए पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं।

मलाई फ्रिज से बाहर करें

सबसे पहले आपको फ्रिज में स्टोर की हुई मलाई को बाहर निकालकर रख देना है और इसमें थोड़ा सा दही- गुनगुना पानी मिक्स करते हुए चलाएं। फिर इस मलाई को 2-4 घंटे के लिए बाहर ही रखकर छोड़ दें। अब आपको मथनी लेनी है, आप चाहे तो नॉर्मल मथनी लें या फिर इलेक्टॉनिक वाली और इसकी मदद से मलाई को अच्छे से मथ लें। फिर आप देखेंगे कि मक्खन अलग हो गया और पानी अलग। मक्खन दिखने लगे तब उसमें ठंडा पानी या फिर बर्फ के टुकड़े डालें। फिर आप मथनी से मथे और मक्खन बिल्कुल अलग दिखने लगेगा। इसके बाद हाथ से मक्खन के गोले बनाकर अलग बर्तन में रखें। इसका दूध छाछ की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

माइक्रोवेव में करें हीट

अब निकाले हुए मक्खन को माइक्रोवेव फ्रेंडली डिब्बे में रखें और हीट होने के लिए 1 मिनट के लिए रखें। फिर डिब्बे को बाहर निकालें इसे चलाएं और फिर 1 मिनट के लिए हीट करें। ऐसा आपको 3-4 बार करना होगा। ऐसा करने से मलाई से निकलना मक्खन पूरी तरह से पिघल जाएगा और आप छन्नी से छानकर घी कटोरे में निकाल लें। जब घी पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे महीन छन्नी से एक बार फिर से छान लें, ऐसा करने से ये बिल्कुल साफ हो जाएगा।

माइक्रोवेव न हो तो क्या करें

पूनम देवनानी का कहना है कि अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं हो तो आप इस ट्रिक को इंडक्शन पर ट्राई कर सकते हैं। इंडक्शन का पावर बढ़ाते और कम करते हुए आसानी से मलाई से घी निकाल सकते हैं। पावर कम रखेंगे तो मलाई बर्तन से बाहर नहीं गिरेगी और घी आसानी से बन जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN