Home मनोरंजन समाचार न शाहरुख न सलमान, बॉलीवुड का ये सुपरस्टार था सायरा बानो और...

न शाहरुख न सलमान, बॉलीवुड का ये सुपरस्टार था सायरा बानो और दिलीप कुमार के मुश्किल वक्त में साथ

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/saira_banu_husband_1744046111763_1773492626675.jpg

में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी आमिर के इस खास दिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया। सायरा ने आमिर के जन्मदिन पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। इस पोस्ट में सायरा ने बताया कि कैसे आमिर ने उनके सबसे मुश्किल समय में आमिर खान ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आमिर की फैमिली और फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। ऐसे में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी आमिर के इस खास दिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया। सायरा ने आमिर के जन्मदिन पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। इस पोस्ट में सायरा ने बताया कि कैसे आमिर ने उनके सबसे मुश्किल समय में आमिर खान ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था। आइए देखते हैं सायरा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आमिर के लिए लिखा प्यार भरा नोट

सायरा बानो ने अपने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सायरा ने आमिर खान के बारे में लिखा, ‘कुछ ही दिन पहले, जब आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए, तो मेरा दिल एक ऐसी गर्मजोशी से भर गया, जो सिर्फ अपने प्यारे और जाने-पहचाने लोगों की मौजूदगी से ही मिलती है।’

आमिर हमेशा हमारे करीब रहे

सायरा ने आगे लिखा, ‘मेरे अनुभव में, आमिर हमेशा से ही सबसे नेकदिल, सोच-समझकर चलने वाले और नरम स्वभाव के इंसान रहे हैं, जिनसे कोई भी मिलना चाहेगा। दिलीप साहब के प्रति उनका आदर केवल दूर से देखने वाले प्रशंसक का नहीं था। यह एक ऐसी इज्जत थी जो सच्ची मोहब्बत से पैदा हुई थी, और जो सालों-साल बार-बार सामने आती रही। खुशी के पलों में भी और मुश्किल वक्त में भी, आमिर हमेशा हमारे करीब रहे।’

मुश्किल सफर के दौरान दिया साथ

सायरा ने आमिर के लिए आगे लिखा, ‘दिलीप साहब की किताब को असल रूप देने के मुश्किल सफर के दौरान, उन्होंने बड़े ही प्यार और ध्यान से हमारा साथ दिया। बीमारी के दिनों में, जब अस्पताल के गलियारे बहुत लंबे और भारी-भरकम लगते थे, तब भी वह हमारे साथ थे; उन्होंने चुपचाप हमारा साथ दिया और ऐसी नेकी दिखाई जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। ये ऐसे ही छोटे-छोटे काम होते हैं, जो दिखावटी नहीं होते, पर बहुत गहरे मायने रखते हैं, जो किसी इंसान की असली पहचान बताते हैं।’

हम जैसे लोग जो आपको करीब से जानते हैं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘इसलिए, जब कुछ दिन पहले वह मेरे घर आए, तो यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी; ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई बहुत प्यारा सदस्य हमसे मिलने आया हो। इस खास दिन पर, जब पूरी दुनिया आपका जन्मदिन मना रही है, आमिर, मैं यह कहना चाहती हूं कि जहां लाखों लोग एक कलाकार के तौर पर आपकी चमक के दीवाने हैं, वहीं हम जैसे लोग जो आपको करीब से जानते हैं, उस अनोखे और बेहतरीन इंसान की कद्र करते हैं, जो आप हमेशा से रहे हैं। सच में, आमिर जैसा इंसान सिर्फ एक ही हो सकता है। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यार के साथ, सायरा।’ सायरा बानो का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स भी आमिर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN