Home मनोरंजन समाचार न पुष्पा 2…न बाहुबली… इसलिए नहीं तोड़ पाई आमिर खान की दंगल...

न पुष्पा 2…न बाहुबली… इसलिए नहीं तोड़ पाई आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड, धुरंधर 2 के लिए भी मुश्किल

27
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/07/1200x900/fgtytuggdtrg_1775536428814_1775536432258.jpg

आखिर क्यों पिछले 10 सालों में कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई आमिर खान की दंगल के नाम ये रिकॉर्ड। धुरंधर 2 के लिए भी होने वाली है मुश्किल। जानिए दंगल 2 के 2070 करोड़ के कलेक्शन के पीछे की असली वजह। क्यों है ये आंकड़ा पार करना मुश्किल। समझिए यहां-

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 तेजी से कमाई कर रही है। ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने अब तक 1,024 करोड़ का कलेक्शन किया हो। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1,622 पार कर चुकी है। देश की सबसे बड़ी 5 फिल्मों में धुरंधर चौथे नंबर है। आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लेकिन पिछले करीब 10 सालों से नंबर 1 पर बनी हुई आमिर खान की दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाना रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए मुश्किल होने वाला है। आमिर खान की दंगल के कलेक्शन को कोई भी इंडियन फिल्म अभी तक छू नहीं पाई है। इसके पीछे की वजह और कमाई हैरान कर देगी।

आमिर खान की दंगल के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड

आमिर खान की फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी। देश के लिए पहलवानी करने वाली फोगाट बहनों की असली कहानी को फिल्म में दिखाया गया था। आमिर खान उनके पिता महावीर फोगाट के किरदार में थे। 10 साल पहले इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ की कमाई की। फिर कैसे ये फिल्म वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ से पार पहुंच गई।आइए समझते हैं-

चीन में देश से भी ज्यादा हुई कमाई

आमिर खान की फिल्म को 2070 तक पहुंचाने में चीन में मदद की है। अगर दंगल के कलेक्शन पर नजर डालें तो समझ पाएंगे की 70 करोड़ के बजट में बनी दंगल के 2070 करोड़ के कलेक्शन में 1535 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है जिसमें से सिर्फ चीन में 1305 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया गया है। मतलब अपने देश और अन्य देशों से भी ज्यादा कमाई दंगल ने चीन में की थी। इस टेबल से समझिए-

दंगल कलेक्शन
भारत कलेक्शन (ग्रॉस) 535 करोड़
ओवेरसीज कलेक्शन 1535.3 करोड़
चीन कलेक्शन 1305.29 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070.3 करोड़

क्यों चीन में सफल हुई दंगल?

अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कोई हिंदी फिल्म चीन में इतनी पसंद क्यों की गई कि उसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके पीछे के कई वजहें मानी जाती हैं। रेडिट यूजर्स ने भी दंगल की चीन में हुई कमाई पर अपना रिएक्शन दिया था।

दंगल के चीन में सफल होने के कारण

  1. आमिर की फैन फॉलोइंग-आमिर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी फिल्म 3 इडियट्स के पायरेटेड वर्जन को चीन में बहुत देखा गया था। इसी फिल्म के बाद से उस देश में आमिर खान के लिए दीवानगी बढ़ गई जिसका असर उनकी दूसरी फिल्मों पर दिखा।
  2. पर्सनल टच– दंगल की कहानी सिर्फ देश की बात नहीं करती जैसे हमने दूसरी स्पॉट्स फिल्मों में देखा है। जैसे शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया और सुल्तान में पर्सनल टच, फैमिली टच की कमी नजर आती है। वहीं दंगल में पिता और बेटी के रिश्ते का एक पर्सनल टच है जो इसे दूसरी स्पोर्ट्स फिल्मों से अलग बनाती है। फिल्म के अंत का वो सीन याद है जब आमिर खान को एक बंद कमरे में रोते हुए दिखाया गया था। ये फिल्म इमोशनल करती है।
  3. रेडिट डिस्कशन- एक रेडिट यूजर के मुताबिक चीन में लोग ओलिंपिक, मेडल्स को लेकर बहुत सीरियस हैं। यूजर के मुताबिक उनके दिल और दिमाग में खेल के लिए इतना जुनून बुरा असर भी कर रहा है। ऐसे में दंगल वहां के चीन की ऑडियंस को मिला रिलीफ- लोगों के लिए एक रिलीफ साबित हुई। इस फिल्म में जुनून और जिंदगी को बैलेंस करके दिखाया गया है। इसलिए उन्होंने दंगल की कहानी को खुद से जुड़ा हुआ माना।
हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 5 फिल्म कलेक्शन
दंगल 2070.3 करोड़
पुष्पा 2 1,742.10 करोड़
बाहुबली 2 1,788.06 करोड़
धुरंधर 2* 1,622.72* करोड़
KGF: चैप्टर 2 1,215.00 करोड़

क्या धुरंधर 2 तोड़ पाएगी दंगल का रिकॉर्ड?

तो चीन में दंगल के सफल होने और 1305 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने के ये कुछ बड़े कारण थे। यही वजह रही कि दुनियाभर में कमाल करने वाली फिल्में बाहुबली 2 और पुष्पा 2 भी आमिर खान के नाम इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। अब उम्मीद जताई जा रही है कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ देश की नंबर 1 फिल्म बन जाए।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Saclink से लिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN