Home  लाइफस्टाइल समाचार न कोई मशीन न झंझट, मिनटों में मलाई से बना लें 1...

न कोई मशीन न झंझट, मिनटों में मलाई से बना लें 1 किलो शुद्ध देसी घी, आपने पहले नहीं देखा होगा ये तरीका

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दूध की मलाई से घी निकालने वाला तरीका सालों से चलता आ रहा है। महिलाएं मलाई इकट्ठा करती हैं और फिर उसे घंटों तक जलाते हुए घी निकालती हैं। लेकिन अब ये काम भी आसान हो चुका है। आपको बस बर्फ वाली एक ट्रिक अपनानी है और पूरा घी खुद ही बाहर आ जाएगा।

मलाई से घी निकालने का तरीका सालों से हर किचन में अपनाया जा रहा है। दूध की मलाई स्टोर की जाती है और फिर उसे पकाकर घी निकाला जाता है। लेकिन इस प्रॉसेस में समय खूब लगता है और मलाई की महक से पूरा घर भर जाता है। कई बार लोग इस महक से परेशान भी होते हैं। ऐसे में अगर आप मलाई से घी निकालती हैं, तो अब एक नया तरीका अपनाकर देखें। इस तरीके में आपको मलाई की बदबू नहीं झेलनी पड़ेगी और घी भी आसानी से कम समय में निकल जाएगा। सिर्फ 10 मिनट का काम आपको करना होगा और फिर शुद्ध-दानेदार देसी घी से आप अपना डिब्बा भर सकेंगी। मास्टर शेफ पूनम देवनानी ने ये ट्रिक अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।

जान लें मलाई से घी बनाने की ट्रिक-

मलाई इकट्ठा करें

सबसे पहले आपको 10 दिन तक मलाई स्टोर करनी है। मलाई स्टोर करने के लिए आप प्लास्टिक या स्टील का डिब्बा या कोई बर्तन लें। दूध से गाढ़ी मलाई निकालकर रख लें। इसे आप फ्रिज में स्टोर करें, बाहर खराब हो सकती है और बदबू भी आती है।

मलाई गर्म करें

जब मलाई इकट्ठा हो जाए, तब आप इसे फ्रिज से नॉर्मल होने के लिए बाहर निकालकर रख दें। फिर मलाई को कढ़ाही में डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। मलाई को मेल्ट करते हुए पतला करना होगा, जैसे बिल्कुल दूध। अगर आप फ्रिज से मलाई को पहले ही बाहर निकालकर रख देंगे, तो इसे करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। फिर इस मलाई को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे।

बर्फ वाला ग्लास

पूनम देवनानी की खास ट्रिक ये है कि उन्होंने मलाई से घी बनाने से कुछ घंटों पहले ही पानी से भरा ग्लास फ्रिजर में रख दिया था, उसमें बर्फ अच्छे से जम गई। आपको भी यही करना है और अब उसी बर्फ वाले ग्लास को निकाल लेना है। अब इस ग्लास को मेल्ट की हुई मलाई में साइड में दबाकर रखें। अब ग्लास और मलाई के साथ ही इस कढ़ाही को फ्रिज में 4-5 घंटे या फिर रातभर के लिए छोड़ दें।

घी निकालकर अलग करें

अगले दिन या कुछ घंटों के बाद आप देखेंगे कि मलाई पूरी तरह से जम चुकी है। अब बर्फ वाला ग्लास निकाल लेंगे और उस जगह पर ग्लास का शेप बना होगा। अब उस होल में आपको ठंडा या गुनगुना पानी डालना है। पानी डालें और फिर उसे अलग भगोने में निकालते रहें। इससे मलाई की सफाई हो जाएगी और ये पानी के जरिए निकल जाएगी। 2-4 बार पानी डालकर ऐसा करेंगे फिर आप देखेंगे कि पीला घी रह जाएगा। एक पानी से इसकी भी सफाई कर लें। बस फिर इस घी को अलग बर्तन में निकालकर रख लें और फिर पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें। इसमें जो पानी डाला है, उसे बड़ी छन्नी की मदद से मलाई वाले पानी में ही छा लें। अब सिर्फ घी बचेगा और इसे कढ़ाही में डालकर गर्म करें। बस 5 मिनट तक घी को गर्म करें। आपको शुद्ध, दानेदार घी बना हुआ मिलेगा। इस ट्रिक में आधे घंटे का समय लग सकता है लेकिन इसमें घंटों तक मलाई को जलाना नहीं पड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN