Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/Nora_Fatehi_1773838298062_1773838307419.jpgNora Fatehi Opens Up on KD song Controversy: नोरा फतेही ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि यह गाना उन्होंने 3 साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। क्योंकि उन्हें वो भाषा नहीं आती थी, इसलिए वह पूरी तरह ट्रांसलेशन के भरोसे थीं, और तब इसमें कुछ भी अश्लील नहीं था।
संजय दत्त और नोरा फतेही की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ लगातार विवादों में है। गाने में डबल मीनिंग लिरिक्स का इस्तेमाल किए जाने को लेकर यह जनता से लेकर CBFC और दिल्ली पुलिस तक के निशाने पर है। अब फिल्म के इस आइटम नंबर में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। नोरा फतेही ने बताया है कि यह गाना उन्होंने 3 साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। क्योंकि उन्हें वो भाषा नहीं आती थी, इसलिए वह पूरी तरह ट्रांसलेशन के भरोसे थीं, और तब जो ट्रांसलेशन उन्होंने सुना उसमें कुछ भी अश्लील नहीं था। नोरा फतेही ने बताया कि कैसे बिना उनकी जानकारी के बगैर गाने की घटिया डबिंग की गई, बल्कि इसके वीडियो में बिना उनसे इजाजत लिए उनकी AI से बनाई तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया। नोरा ने फैंस से अपील की है कि वो स्टार्स से सवाल करने की बजाए फिल्ममेकर्स को घेरें जो डिसीजन मेकर्स हैं।
3 साल पहले हुई थी शूटिंग, मैंने हां कहा था क्योंकि..
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने अभी तक खामोश रहने की वजह बताते हुए कहा है कि उनके एक करीबी दोस्त की मौत हो गई थी और वह एक ऐसी लोकेशन पर थीं, जहां नेटवर्क उपलब्ध नहीं था। नोरा ने आगे बताया कि यह गाना उन्होंने 3 साल पहले सैंडलवुड में शूट किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस गाने के लिए इसलिए ‘हां’ कहा था क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और मुझे आइकन संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। उन्हें कौन मना करेगा? मुझे लगा था कि यह ‘नायक नहीं खलनायक हूं’ का रीमेक है।’ एक्ट्रेस ने कहा कि भाषा की समझ नहीं होने के कारण वह पूरी तरह से ट्रांसलेशन पर निर्भर थीं। नोरा के मुताबिक, उस वक्त सेट पर मेकर्स ने जो ट्रांसलेट करके बताया, उसमें उन्हें गाने के बोल में कुछ भी अश्लील या गलत नहीं लगा था।
बिना इजाजत AI से बनाईं तस्वीरें, नहीं दी जानकारी
वीडियो में नोरा ने साफ किया कि इस हिंदी डब वर्जन और लिरिकल वीडियो के लिए उनसे कोई परमिशन नहीं ली गई थी। नोरा ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे इजाजत नहीं ली। जब मैं लॉन्च इवेंट में गई, तो मैंने देखा कि लिरिकल वर्जन में मेरी बहुत ही खराब तस्वीरें इस्तेमाल की गई थीं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं अपनी हर फोटो अप्रूव करती हूं। इसके अलावा उन्होंने मेरी और संजय दत्त की जो तस्वीरें लगाईं, वे AI जेनरेटेड थीं। मैं पहले से ही AI के सख्त खिलाफ हूं, इसलिए यह सब देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया।’ नोरा ने बताया कि उन्हें हिंदी के इन अश्लील लिरिक्स की कोई जानकारी नहीं थी। नोरा फतेही ने बताया कि लॉन्च इवेंट में जब हिंदी वर्जन प्ले हुआ, तभी नोरा को समझ आ गया था कि इस पर बड़ा बवाल होने वाला है क्योंकि वह हिंदी समझती हैं।
नोरा फतेही बोलीं- हमारे हाथ में नहीं होता है कंट्रोल
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने तभी डायरेक्टर को यह चेतावनी दी थी कि इसके कारण बहुत नेगेटिविटी फैलेगी। इसके बाद नोरा ने खुद को इस प्रोजेक्ट के प्रमोशन से पूरी तरह अलग कर लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने का दर्द बयां करते हुए नोरा बोलीं, ‘हम जैसे आर्टिस्ट, जिनके पीछे कोई पावर नहीं है, जो नेपो किड्स नहीं हैं, हमारे पास बहुत कम कंट्रोल होता है। बॉलीवुड में लोगों ने मेरी राय की इज्जत की है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां वे आपकी राय की परवाह नहीं करते।’
‘मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं जो ऐसा कंटेंट बनाते हैं’
नोरा फतेही ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि वह खुश हैं कि दर्शकों के दबाव के चलते मेकर्स को यह गाना हटाना पड़ा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस गाने को शेयर करके इसे बेवजह प्लेटफॉर्म न दें। नोरा ने कहा कि जब ऐसे विवाद होते हैं, तो सिर्फ आर्टिस्ट का नाम और फोटो इस्तेमाल करने के बजाय उन फिल्म मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं जो ऐसा कंटेंट बनाते हैं, तभी उनमें कुछ डर पैदा होगा। अंत में नोरा ने कहा कि कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह और उनकी टीम ऐसे मामलों को लेकर ज्यादा अलर्ट रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


