Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/17th_march_nora_1773718040196_1773718047723.jpgNora Fatehi New Song: नोरा फतेही के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर चर्चा बढ़ गई है। बता दें, इस गाने के बोल जिस लिरिसिस्ट ने लिखे हैं उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के भी बोल लिखे थे।
नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद बढ़ते जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने इस गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया है। बता दें, इस गाने को अर्जुन जान्या, रकीब आलम और मंगली ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। वहीं इसे प्रोड्यूस केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। ये वही प्रोड्क्शन कम्पनी है जो यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को प्रोड्यूस कर रही है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
कौन हैं रकीब आलम?
‘सरके चुनर तेरी सरके’ के बोल लिखने वाले रकीब आलम लिरिसिस्ट हैं। वह साउथ फिल्मों के गानों के हिंदी बोल लिखते हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल – पार्ट 2 (2024)’, ‘कुली’ (2025), ‘कुबेरा’ (2025), ‘रेट्रो’ (2025), ‘वेट्टैयन’ (2024), ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (2024), ‘हाय नन्ना’ (2023), ‘लियो’ (2023), ‘कुशी’ (2023), ‘वाथी’ (2023), ‘वरिसु’ (2023), ‘विक्रम’ (2022), ‘एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ (2022) और ‘बीस्ट’ (2022) जैसी फिल्मों के हिंदी गानों के बोल लिखे हैं।
किस फिल्म का गाना है ये?
नोरा फतेही और संजय दत्त का ये गाना उनकी आने वाली कन्नड़ एक्शन क्राइम फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को प्रेम ने डायरेक्ट किया है और इसमें संजय दत्त के अलावा ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी और रेशमा नानाइया लीड रोल में हैं।
कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?
‘केडी: द डेविल’ में ‘काली’ नाम के एक छोटे-मोटे अपराधी की कहानी दिखाई जाएगी जो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ होता है। ये फिल्म 30 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है विवाद?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने इस गाने पर बैन लगाने की मांग की है। वे कह रहे हैं कि जिस गाने में इतने अश्लील बोल हों उस गाने को इतने बड़े पैमाने पर प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कुछ इस तरह के गानों की वजह से युवाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता में हैं। इस गाने में संजय दत्त की मौजूदगी ने भी लोगों को निराश किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



