Home मनोरंजन समाचार नेटफ्लिक्स की ये 5 मलयालम फिल्में देख भूल जाएंगे बॉलीवुड; एक का...

नेटफ्लिक्स की ये 5 मलयालम फिल्में देख भूल जाएंगे बॉलीवुड; एक का क्लाइमैक्स दिमाग सन्न कर देगा

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/netflix_movies_1773400802597_1773400802795.jpg

सिनेमा के शौकीन हैं तो मलयालम फिल्मों का चस्का भी लग चुका होगा। अगर आप घर पर सुकून से बैठकर मूवीज का मजा लेना चाहते हैं तो यहां आपके लिए 5 मलयालम फिल्मों के सजेशन हैं जिन्हें आप हिंदी में देख सकते हैं।

अगर आप ऐसे हिंदी सिनेमा लवर हैं जिन्हें साउथ फिल्में पसंद हैं तो आपके लिए 5 बढ़िया मूवी सजेशंस हैं। मलायलम फिल्में अपनी मजबूत स्टोरी टेलिंग, रियलिस्टिक एक्टिंग, बढ़िया स्क्रीन प्ले और बेहतरीन कहानियों के लिए जानी जाती हैं। अगर आप बॉलीवुड और साउथ की मसाला फिल्मों से बोर हो चुके हैं और कुछ दिमाग घुमाने वाला देखना चाहते हैं तो मलयालम फिल्में बस्ट ऑप्शन हैं। अगर आपके पास नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन है तो लाइव हिंदुस्तान आपको ये 5 मूवीज रेकमेंड करता है। इनमें कुछ फिल्मों को लोग दृश्यम लेवल का मानते हैं।

1. आडुजीविथम (गोट लाइफ)

इस फिल्म का हिंदी वर्जन गोट लाइफ टाइटल से है। मूवी एक भारतीय शख्स नजीब की रोंगटे खड़े कर देने वाली है। नजीब सऊदी अरब काम करने जाता है लेकिन उसे वहां रेगिस्तान में भेड़-बकरियां चराने के लिए बंधक बना लिया जाता है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

खासियत: एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन। उन्होंने इस रोल के लिए अपना वजन बहुत कम किया और सालों तक इस फिल्म पर काम किया।

क्यों देखें: अगर आप सर्वाइवल ड्रामा पसंद करते हैं और देखना चाहते हैं कि इंसान मुश्किल हालातों में कैसे खुद को जिंदा रखता है तो यह फिल्म मिस ना करें।

IMDb: 7.1

2. जन गण मन

मलयालम फिल्मों की लिस्ट में दूसरा सजेशन है जन गण मन। यह एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या कहानी है। जिसके बाद पूरे देश में गुस्सा फूट पड़ता है। एक पुलिस वाला मामले को सुलझाता है लेकिन कहानी तब पलटती है जब मामला कोर्ट में जाता है। वहां जो सच सामने आता है वो हिला देने वाला है।

खासियत: फिल्म के डायलॉग्स और आखिरी के 30 मिनट का कोर्टरूम ड्रामा। यह फिल्म आज के दौर की राजनीति और मीडिया ट्रायल पर तगड़ा प्रहार करती है।

क्यों देखें: अगर आपको सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए मस्ट वॉच है।

IMDb रेटिंग: 8.3

3. नयाट्टू

नयाट्टू एक पॉलिटिकल सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें तीन पुलिसवाले अनजाने में एक हादसे का शिकार हो जाते हैं। खुद पुलिस वाले होकर भी उन्हें अपनी ही फोर्स और भ्रष्ट सिस्टम से भागना पड़ता है।

खासियत: फिल्म आपको एकदम हकीकत जैसा अहसास देगी। इसमें कोई फालतू का हीरोइज्म नहीं है, बस सिस्टम की कड़वी सच्चाई है।

क्यों देखें: यह फिल्म आपको पूरे टाइम इंगेज रखेगी सोचने पर मजबूर कर देगी।

IMDb रेटिंग: 8

4. मिन्नल मुरली

एक दर्जी को आसमान से बिजली गिरने के बाद सुपरपावर्स मिल जाते हैं। लेकिन ट्विस्ट यह है कि उसी समय गांव के एक और शख्स पर भी बिजली गिरती है, जो विलेन बन जाता है।

खासियत: हॉलीवुड के सुपरहीरो से अलग, यह एक बहुत ही इमोशनल और देसी सुपरहीरो फिल्म है।

क्यों देखें: मार्वल और डीसी के भारी भरकम बजट वाली फिल्मों के बीच यह फिल्म दिखाती है कि एक अच्छी कहानी के दम पर कैसे बढ़िया सुपरहीरो मूवी बनाई जा सकती है।

IMDb रेटिंग: 7.8

5. इरट्टा

एक पुलिस स्टेशन में एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो जाती है। जांच के दौरान दो जुड़वां भाइयों जो कि दोनों पुलिस में हैं, उनकी पुरानी दुश्मनी और काले अतीत की परते खुलती हैं।

खासियत: फिल्म का क्लाइमैक्स। दावा है कि फिल्म खत्म होने के बाद आप 5 मिनट तक सुन्न रह जाएंगे।

क्यों देखें: अगर आपको डार्क इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर पसंद हैं, तो इरट्टा आपको जरूर देखनी चाहिए।

IMDb रेटिंग: 7.7

SOURCE : LIVE HINDUSTAN