Source :- LIVE HINDUSTAN
भारत की दिग्गज सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL को एक बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited -NTPC) से ₹13,500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है, जो तेलंगाना में बनने वाले 2,400 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट (Stage-II) से जुड़ा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
भारत की दिग्गज सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited-BHEL) को एक बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited -NTPC) से ₹13,500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है, जो तेलंगाना में बनने वाले 2,400 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट (Stage-II) से जुड़ा है। यह प्रोजेक्ट 3 यूनिट्स (प्रत्येक 800 मेगावाट) का होगा, जो देश की बिजली उत्पादन क्षमता को और मजबूत करेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
पूरा काम संभालेगी कंपनी
इस प्रोजेक्ट के तहत BHEL सिर्फ मशीनें ही नहीं लगाएगी, बल्कि पूरा काम संभालेगी, यानी कि डिजाइन से लेकर इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन (Erection), कमीशनिंग और टेस्टिंग तक, जिसमें कंपनी को शुरू से लेकर अंत तक सभी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसमें सिविल और स्ट्रक्चरल काम भी शामिल हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी बड़ा और महत्वपूर्ण बन जाता है।
दिलचस्प बात यह है कि BHEL इस प्रोजेक्ट के लिए अक्टूबर 2024 में ही सफल बिडर बन गई थी, लेकिन अब 29 मार्च 2026 को इसे आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन ऑफ अवॉर्ड (Notification of Award -NOA) मिल गया है। इसका मतलब है कि अब कंपनी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर सकती है।
यह ऑर्डर BHEL के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और आने वाले समय में इसके रेवेन्यू और ग्रोथ पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, NTPC के लिए यह प्रोजेक्ट देश में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
करीब 3.57% की गिरावट
BHEL (Bharat Heavy Electricals Limited) के शेयर में आज (30 मार्च) हल्की कमजोरी देखने को मिली, जहां स्टॉक ₹245.75 पर बंद हुआ और इसमें करीब 3.57% (₹9.10) की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में ₹13,500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने जैसी पॉजिटिव खबर के बावजूद यह गिरावट मुनाफावसूली (profit booking) या बाजार की कुल कमजोरी का संकेत हो सकती है। हालांकि, लॉन्ग टर्म नजरिए से मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी के फंडामेंटल्स को सपोर्ट करती है, इसलिए निवेशकों की नजर आगे की चाल पर होनी चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



