Home मनोरंजन समाचार निधन के बाद वायरल हुआ आशा भोसले का आखिरी वीडियो, सचिन तेंदुलकर...

निधन के बाद वायरल हुआ आशा भोसले का आखिरी वीडियो, सचिन तेंदुलकर के बेटे के रिसेप्शन में आईं थीं नजर

37
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/12/1200x900/asha_bhosle_1757339201026_1757339222882_1776013020630.jpg

हर कोई आशा ताई को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं, परिवार ही नहीं उनके करोड़ों फैंस की आंखें नम हैं। शनिवार को गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां हार्ट अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया है।

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आज यानी 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल ब्रीच कैंडी में अंतिम सांस ली है। आशा के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। हर कोई आशा ताई को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं, परिवार ही नहीं उनके करोड़ों फैंस की आंखें नम हैं। शनिवार को गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां हार्ट अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया है। ऐसे में अब आशा भोसले का आखिरी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

निधन के बाद हुआ आशा ताई का आखिरी वीडियो

दरअसल, आशा भोसले का आखिरी वीडियो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के वेडिंग रिसेप्शन का है। अर्जुन का रिसेप्शन 5 मार्च को हुआ था। आशा ताई अर्जुन के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद सिल्क साड़ी पहने आशा जी बहुत ही खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को बहुत ही प्यार से नमस्ते किया और मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाए थे। वहीं, अब आशा जी के निधन के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि ये उनका आखिरी वीडियो होगा।

कल होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि आशा जी के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि कल सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके लोअर परेल वाले घर कासा ग्रांडे में रखा जाएगा। वहीं, शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आशा भोसले के बारे में

बता दें कि आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 में हुआ है। उन्होंने 1948 में ‘चुनरिया’ से करियर की शुरुआत की थी। पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अपने करियर में आशा ने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा जा चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN