Home व्यापार समाचार ना शुक्रवार, ना शनिवार…लगातार तीन दिन बैंक में नहीं होगा काम, वजह...

ना शुक्रवार, ना शनिवार…लगातार तीन दिन बैंक में नहीं होगा काम, वजह क्या है?

31
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कुछ राज्यों में इस हफ्ते बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। बता दें कि रामनवमी के अवकाश के कारण गुरुवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि अवकाश के कारण आज शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं हुआ।

अगर आप बैंक से जुड़े कामकाज को ब्रांच जाकर करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कुछ राज्यों में इस हफ्ते बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि आखिर बैंक क्यों और कब-कब बंद रहेंगे।

दरअसल, शुक्रवार को रामनवमी की वजह से बैंक बंद हैं। हालांकि, शुक्रवार को कुछ ही राज्यों में बैंकों पर ताला लगेगा। ये राज्य मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश हैं। इन राज्यों में रहने वाले ग्राहकों को अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना में बदलाव करना होगा। खासकर अगर ग्राहक को नकद निकालने, चेक क्लियर करवाने, दस्तावेज़ जमा करने या अन्य व्यक्तिगत सेवाओं के लिए किसी ब्रांच में जाने की जरूरत हो।

शनिवार को भी बैंक रहेंगे बंद

इसके अगले दिन महीने का चौथा शनिवार है। सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश मनाएंगे। चूंकि 28 मार्च, 2026 महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च रविवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहक क्या करें?

वैसे तो ज्यादातर कामकाज ऑनलाइन हो सकता है लेकिन कैश निकालने से लेकर चेक क्लियर कराने तक के काम के लिए बैंक जाना जरूरी है। ऐसे में ग्राहकों को सोमवार तक का इंतजार करना होगा।

गुरुवार को बंद रहे बाजार

बता दें कि रामनवमी के अवकाश के कारण गुरुवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि अवकाश के कारण आज शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं हुआ। शेयर बाजारों के मुद्रा और डेरिवेटिव समेत सभी प्लेटफॉर्म बंद रहे। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कामकाज बंद रहा। कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में सामान्य कारोबार होगा।

सरकार की ओर से घोषित छुट्टियां

बता दें कि साल 2026 में भारत सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक छुट्टियों की की लिस्ट में प्रमुख त्योहार और राष्ट्रीय दिवस शामिल हैं। 2026 में मकर संक्रांति 15 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, होली (धुलेती) 3 मार्च, उगादी 19 मार्च, ईद-उल-फित्र 20 मार्च को अवकाश था। वहीं, श्री राम नवमी 27 मार्च, डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, गुड फ्राइडे 3 अप्रैल के मौके पर अवकाश रहेगा।

वहीं, मई दिवस 1 मई, बकरी ईद 27 मई, मोहर्रम 25 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर, गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, ईद-ए-मिलाद 25 अगस्त, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, विजयादशमी 20 अक्टूबर, दिवाली 8 नवंबर और क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह सूची केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू होगी, जिसमें विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के अवसर शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN