Source :- LIVE HINDUSTAN
क्या कोई सेफ और नेचुरल विकल्प है, जिससे बालों को काला किया जा सके? जी हां, बिल्कुल है और इसे आप घर में बिल्कुल फ्री में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास पत्तों की जरूरत होगी, जो सिर्फ बालों को काला रंग ही नहीं बल्कि अंदर से पोषण भी देंगे।
एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना सामान्य है। लेकिन आजकल तो कम उम्र में भी सफेद बालों की समस्या काफी कॉमन होती जा रही है। अब इन्हें कवर करने के लिए बाजार में हेयर डाई मौजूद तो हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स किसी से छिपे नहीं है। इनमें मौजूद केमिकल बालों की अच्छी-खासी बैंड बजा देते हैं। इसके अलावा बालों को रंगने का एक नेचुरल विकल्प भी है- हीना, लेकिन इससे बाल काले नहीं बल्कि लाल या नारंगी से हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई सेफ और नेचुरल विकल्प है, जिससे बालों को काला किया जा सके? जी हां, बिल्कुल है और इसे आप घर में बिल्कुल फ्री में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास पत्तों की जरूरत होगी, जो सिर्फ बालों को काला रंग ही नहीं बल्कि अंदर से पोषण भी देंगे। तो चलिए जानते हैं-
बिना डाई या मेहंदी बालों को नेचुरली काला कैस करें?
- बिना केमिकल वाली डाई या मेहंदी के आप बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ गुड़हल के पत्ते लेने हैं और साथ ही थोड़े से कड़ी पत्ता भी लेने है। इन्हें एक लोहे के तवे पर ड्राई रोस्ट कर लें यानी भून लें, जबतक ये एकदम काले नहीं हो जाते। इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एक फाइन सा पाउडर बना लें।
- अब इस नेचुरल हेयर कलर के लिए पानी तैयार करें। इसके लिए बर्तन में एक कप पानी लें, उसमें एक चम्मच चायपत्ती और एक चम्मच ही कलौंजी के दाने एड करें। पानी को तबतक पकने दें, जब तक ये आधा ना बचे। यानी एक कप पानी है तो तबतक पकाएं, जब तक ये आधा कप ना रह जाए।
- अब एक लोहे की कढ़ाही में पत्तों वाला पाउडर लें और धीरे-धीरे चायपत्ती का पानी डालकर घोल बनाएं। इसे ढककर कम से कम दो घंटे के लिए जरूर रख दें, आप चाहें तो रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद इसे साफ बालों में मेंहदी की तरह अप्लाई कर लें।
कितनी देर लगाकर रखने पर रिजल्ट मिलेगा?
इस नेचुरल हेयर कलर की खासियत यही है कि इसे आपको ज्यादा देर बालों में नहीं लगाना है। महज एक घंटे में ही इसका काफी अच्छा कलर बालों पर आ जाता है और हेयर नेचुरल काले हो जाते हैं। इसे आप हफ्ते में एक बार मास्क की तरह अप्लाई कर सकते हैं। बाद में शैंपू से वॉश भी किया जा सकता है।
इस नेचुरल हेयर कलर के क्या-क्या फायदे हैं?
सबसे पहला फायदा तो यही है कि अगर आप बिना किसी केमिकल के अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो ये एक सेफ और इफेक्टिव ऑप्शन है। इसके अलावा इसमें मौजूद सभी इंग्रीडिएंट जैसे गुड़हल के पत्ते, कड़ी पत्ता, कलौंजी और चायपत्ती बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनसे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल नेचुरली जायद सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


