Home  लाइफस्टाइल समाचार ना उबालना, ना सुखाना; सिर्फ 10 मिनट में बनाएं व्रत वाले कुरकुरे...

ना उबालना, ना सुखाना; सिर्फ 10 मिनट में बनाएं व्रत वाले कुरकुरे आलू के चिप्स, देखें रेसिपी!

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप चिप्स पहले से नहीं बना पाई हैं तो कोई परेशानी वाली बात नहीं है। क्योंकि मुश्किल से 10 मिनट में आप वही कुरकुरे फलाहारी आलू के चिप्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना है और एकदम मार्केट स्टाइल चिप्स बनकर रेडी होंगे।

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरे नौ दिन तक चलता है और इस दौरान कई भक्त उपवास भी रखते हैं। व्रत में सिर्फ फलाहारी भोजन किया जाता है, जो जाहिर है बिल्कुल भी आसान नहीं होता। सुबह नाश्ते में या शाम को छोटी-छोटी भूख लगना नॉर्मल होता है, जिसमें स्नैक्स के तौर पर आलू चिप्स सबसे ज्यादा प्रिफर किए जाते हैं। ये खाने में भी टेस्टी लगते हैं और भूख भी काफी हद तक खत्म हो जाती है। यही वजह है कि होली के आसपास गृहणियां आलू के चिप्स धूप में बनाकर सुखा लेती हैं, जिसे उपवास के दौरान आराम से खाया जा सकता है। हालांकि अगर आप चिप्स पहले से नहीं बना पाई हैं तो कोई परेशानी वाली बात नहीं है। क्योंकि मुश्किल से 10 मिनट में आप वही कुरकुरे फलाहारी आलू के चिप्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना है और एकदम मार्केट स्टाइल चिप्स बनकर रेडी होंगे।

व्रत वाले इंस्टेंट आलू चिप्स बनाने की सामग्री

इंस्टेंट फलाहारी आलू चिप्स बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- लगभग 5 आलू, तलने के लिए तेल और सेंधा नमक (व्रत वाला नमक)। आलू आप नॉर्मल वाले ही इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन ये थोड़े लंबे और सख्त होंगे तो एकदम परफेक्ट चिप्स बनकर तैयार होंगे।

ना उबालना, ना धूप में सूखाना; मिनटों में बनाएं क्रिस्पी चिप्स

नवरात्रि का उपवास है और स्नैक्स में कुछ बढ़िया खाने का मन है तो इंस्टेंट आलू चिप्स बनाकर जरूर ट्राई करें। इसके लिए सबसे पहले सारे आलू धो कर छील लें और उन्हें एक पानी से भरे बर्तन में डालती जाएं। इसके बाद एक-एक आलू को किसी तौलिया की मदद से पूछें और अलग रखती जाएं। ध्यान रहे आलू को एकदम अच्छे से पोंछना है ताकि इनमें बिल्कुल भी पानी ना रहे और ये अच्छे से ड्राई हो जाएं।

अब मीडियम आंच पर कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए चढ़ा दें। तब तक किसी स्लाइसर की मदद से पतले-पतले चिप्स बना लें। जितनी पतली स्लाइस होगी, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेंगे। अब इन्हें एक तौलिया या नैपकिन पर रखें और बचा हुआ पानी भी पूरी तरह से सुखा लें। तेल एकदम तेज गर्म हो जाए तो उसमें चिप्स फ्राई करने के लिए डालें। इस दौरान गैस की फ्लेम हाई रखें।

अब जैसे ही चिप्स के आसपास बुलबुले कम होने लगें, यानी चिप्स लगभग 60-70% फ्राई हो गए हों; तभी आपको एक सीक्रेट टिप फॉलो करनी है। इसके लिए एक चौथाई कप पानी में लगभग एक चम्मच व्रत वाला नमक घोलकर रख लें। फिर गैस की फ्लेम को मीडियम करें और तेल में इस घोल की दो बूंद डाल दें। इससे चिप्स में समान नमक हो जाता है। ध्यान रहे आपको गैस से थोड़ा दूर हो जाना है क्योंकि इससे तेल के छींटे आ सकते हैं। अब बस चिप्स को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। आपके व्रत वाले कुरकुरे और टेस्टी आलू चिप्स बनकर रेडी हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN