Home Latest news ताज़ा खबर नहीं माना पाकिस्तान, भारत के इन क्षेत्रों पर की फायरिंग, भारतीय सेना...

नहीं माना पाकिस्तान, भारत के इन क्षेत्रों पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

2
0

Source :- Khabar Indiatv

Image Source : PTI
LoC पर पाक तोड़ रहा सीजफायर।

भारत से लगातार मुंह की खाने की बाद भी पाकिस्तान में सुधार नहीं हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अब भारत में नागरिकों और घरों पर भी बंदूक और तोप के गोलों से हमले कर रहा है। पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ बड़ी तबाही मचाई है।

इन इलाकों पर की फायरिंग

7 और 8 मई को रात्रि के समय पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के अपनी चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और अखनूर क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का इस्तेमाल कर के फायरिंग की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का उचित जवाब दिया है। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ये लगातार 13वां दिन है जब पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के LoC पर फायरिंग की है।

एक सैनिक शहीद, कुल 13 की मौत

पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित गांवों और आम लोगों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी, तोप और मोर्टार के गोले दाग रही है। PTI ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है कि, पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह

पाकिस्तान का फायरिंग का सबसे ज्यादा निशाना पुंछ, राजौरी, उत्तरी कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा में सीमावर्ती इलाके के लोग बने हैं। पुंछ नगर में एक गुरुद्वारा और आस-पास के मकानों पर तोप का गोला गिरने से तीन सिखों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय सेना इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिसमें दुश्मन पक्ष के कई लोग हताहत हुए हैं। गोलीबारी में शामिल उनकी कई चौकियां तबाह कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- अब पाकिस्तान के लाहौर में धमाके, एयरपोर्ट के पास दो से तीन ब्लास्ट, क्षेत्र को सील किया गया

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने ले लिया पहलगाम का बदला, पाकिस्तान में मची है खलबली, जानें अब आगे क्या?

Latest India News

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS