Home व्यापार समाचार नवरत्न कंपनी को मिले 733 करोड़ रुपये के ऑर्डर, 861% चढ़ चुके...

नवरत्न कंपनी को मिले 733 करोड़ रुपये के ऑर्डर, 861% चढ़ चुके हैं शेयर, 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 733 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को उछाल के साथ 441 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर पांच साल में 861% उछले हैं। कंपनी 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने बताया है कि 6 फरवरी 2026 को पिछले डिसक्लोजर के बाद से उसे 733 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 441 रुपये पर पहुंच गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साल 2015 के बाद से अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। नवरत्न कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 861 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

कंपनी को मिले ऑर्डर्स के डीटेल्स
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को मिले कॉन्ट्रैक्ट्स में कई तरह के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं, जिनमें TR मॉड्यूल्स, कम्युनिकेशन उपकरण, इनक्रिप्टर्स, रडार, जैमर्स, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, टेस्ट इक्विपमेंट्स, अपग्रेड्स, स्पेयर्स एंड सर्विसेज शामिल हैं। इन नए ऑर्डर से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की ऑर्डर बुक और मजबूत हो गई है। दिसंबर 2025 के आखिर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ऑर्डर बुक 73,015 करोड़ रुपये की थी।

861% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर पिछले 5 साल में 861 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2021 को 45.73 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 फरवरी 2026 को 441 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 559 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 361 पर्सेंट का उछाल आया है। दो साल में नवरत्न कंपनी के शेयर 114 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में 71 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) साल 2015 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। डिफेंस कंपनी ने सितंबर 2015 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। डिफेंस कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में दिया है। कंपनी ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 48.86 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN