Home  लाइफस्टाइल समाचार नकली क्यों खरीदनी? जब सूखी टहनी से घर पर ही बना सकते...

नकली क्यों खरीदनी? जब सूखी टहनी से घर पर ही बना सकते हैं शुद्ध तुलसी की माला, देखें तरीका!

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Make Pure Tulsi Mala at Home: अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा है तो इसकी सूखी टहनियों से आप माला बना सकते हैं। ये माला एकदम शुद्ध होगी, जिसे आप पहन भी सकते हैं और पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। हिंदू धर्म में तो इसका विशेष महत्व होता है। इसे महज एक पौधा नहीं बल्कि देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। तुलसी की माला का भी खास महत्व होता है, लोग इसे गले में धारण करते हैं और नामजप में भी इस्तेमाल करते हैं। यूं तो मार्केट में तुलसी की माला आसानी से मिल तो जाती है, लेकिन इसकी शुद्धता पर सवाल अक्सर बना रहता है। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही तुलसी की माला बनाकर तैयार कर लें? जी हां, अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा है तो इसकी सूखी टहनियों से आप माला बना सकते हैं। ये माला एकदम शुद्ध होगी, जिसे आप पहन भी सकते हैं और पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर शिवानी सिंह ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है, आइए जानते हैं।

सूखा हुआ तुलसी का पौधा इस्तेमाल करें

तुलसी की माला बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि अच्छी तरह से सूखी हुई तुलसी की टहनियों का इस्तेमाल करें। तुलसी सूख जाने पर आप इसकी माला बना सकती हैं। सबसे पहले तो इसके बीज निकालकर किसी जार में स्टोर कर लें, ताकि आप फिर से इन्हें पौधा उगाने में इस्तेमाल कर सकें। फिर तुलसी की लंबी-लंबी टहनियों को काटकर अलग कर लें।

सैंडपेपर से साफ कर लें टहनियां

अब बारी है तुलसी की टहनियों को अच्छे से साफ करने की। इसके लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से अच्छे से एक-एक टहनी को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करते जाएं। ऐसा करने से तुलसी की टहनी एकदम सफेद रंग की हो जाएगी, जिससे माला बना सकती हैं।

कैंची से काटकर बनाएं तुलसी के मनके

जैसे ही तुलसी की टहनियां साफ हो जाएं, इन्हें काटकर छोटे छोटे मोती बना लें। इसके लिए आप तेज धार वाली कैंची का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने मनचाहे आकार में तुलसी के मनके बना लें। टुकड़े थोड़े छोटे ही रखें ताकि इन्हें पिरोने में परेशानी ना हो।

धागे में पिरोकर बना लें तुलसी की माला

अब माला बनाने के लिए एक सुई में धागा डालें। धागा थोड़ा मजबूत और मोटा ही लें, ताकि टूटे ना। धागे को दोहरा और तिहरा भी रख सकती हैं। अब तुलसी का एक मनका उठाएं और सुई में पिरो लें। फिर एक गांठ लगाएं और दूर मोती पिरो लें। इसी तरह दोबारा गांठ लगाएं और तीसरा मोती पिरो लें। आपको यही प्रक्रिया दोहराते जाना है। ये मुश्किल बिल्कुल भी नहीं है, उल्टा आपको काफी मजा आएगा। बस ऐसे ही आपकी पूरी तुलसी की माला बन जाएगी, जिसे आप पहन भी सकते हैं और पूजा-पाठ में इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN