Home टेक न्यूज़ नए जैसा हो जाएगा OnePlus का तीन साल पुराना टैब, आ गया...

नए जैसा हो जाएगा OnePlus का तीन साल पुराना टैब, आ गया लेटेस्ट अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus फैन्स के लिए अच्छी खबर है। वनप्लस ने 2023 में लॉन्च हुए पॉपुलर टैबलेट मॉडल OnePlus Pad के लिए OxygenOS 16.0.5.700 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में नए फीचर्स, इस्तेमाल में आसानी के लिए सुधार और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच शामिल हैं।

OnePlus फैन्स के लिए अच्छी खबर है। वनप्लस ने 2023 में लॉन्च हुए पॉपुलर टैबलेट मॉडल OnePlus Pad के लिए OxygenOS 16.0.5.700 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में नए फीचर्स, इस्तेमाल में आसानी के लिए सुधार और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच शामिल हैं। यह अपडेट भारत, यूरोप, ग्लोबल मार्केट और उत्तरी अमेरिका में अलग-अलग चरणों में जारी किया जा रहा है। इसका बिल्ड वर्जन OPD2203_16.0.5.700(EX01) है। इस अपडेट का मकसद रोजमर्रा के इस्तेमाल को और बेहतर बनाना है।

सम्बंधित सुझाव

नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, अब यूजर्स एक ही समय पर कई टाइमर चला सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग करना और भी आसान हो जाता है। टाइमर में अब अनुमानित बंद होने का समय भी दिखता है, जिससे चीजों को ट्रैक करना ज्यादा आसान हो जाता है। कंटेंट पोर्टल अब ऐप क्लोन को भी सपोर्ट करता है, जिससे डुप्लीकेट ऐप्स के बीच फाइलें शेयर करना और भी आसान हो जाता है। ड्राउर मोड में ऐप्स को व्यवस्थित करने के तरीके में भी सुधार किया गया है; अब ऐप्स को जल्दी से एक्सेस करने के लिए ‘ऑफिस’ और ‘फाइनेंस’ जैसी नई कैटेगरी जोड़ी गई हैं।

कनेक्टिविटी फीचर्स को भी बेहतर बनाया गया है। “Automatically open received files” नाम का एक नया ऑप्शन जोड़ा गया है। यह यूजर्स को इस बात पर कंट्रोल देता है कि जब उन्हें कोई फाइल मिलती है, तो वह अपने-आप खुलेगी या नहीं।

सम्बंधित सुझाव

प्राइवेसी और फाइल मैनेजमेंट में काफी सुधार किए गए हैं। अब यूजर्स साइड स्लाइडर का इस्तेमाल करके ‘प्राइवेट सेफ’ में फाइलें ब्राउज कर सकते हैं। अब ‘प्राइवेट सेफ’ के अंदर फोल्डर्स में सर्च करना भी मुमकिन है, और वहां सेव की गई फाइलों को सीधे शेयर भी किया जा सकता है। इन बदलावों से प्राइवेट डेटा तक पहुंच और उस पर कंट्रोल, दोनों ही बेहतर हुए हैं।

इस अपडेट में अप्रैल 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है, जिससे सिस्टम की सुरक्षा और कमजोरियों से बचाव बेहतर होता है।

यह रोलआउट केवल उन डिवाइस तक सीमित है जिन पर पहले से ही OxygenOS 16 चल रहा है। OxygenOS 15 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह बिल्ड मिलने से पहले OxygenOS 16 में अपग्रेड करना होगा। आम OTA अपडेट की तरह ही, यह रोलआउट भी धीरे-धीरे होगास, शुरुआत में यह यूजर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए जारी किया जाएगा, और आने वाले दिनों में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

OnePlus Pad में क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं:

दमदार डिस्प्ले और 12GB तक रैम

कंपनी ने वनप्लस पैड को एकमात्र हेलो ग्रीन कलर में लॉन्च किया है। यह मेटल बॉडी डिजाइन के साथ सामने की तरफ 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। टैब में 11.6 इंच का 3K+ डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2800×2000 पिक्सेल रिजॉल्यूशन सपोर्ट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह डॉल्बी विजन डिस्प्ले है और दमदार साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस, ओमनी-बेयरिंग साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी और चार स्पीकर भी है। यह सिर्फ 552 ग्राम वजनी है और 0.65 सेमी पतला है। वनप्लस पैड मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है, जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह ऑक्सीजनओएस 13.1 पर काम करता है।

कैमरा और बैटरी भी दमदार

फोटोग्राफी के लिए, इसमें पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सेल कैमरा और आगे की तरफ 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है। टैब में 5G सपोर्ट, वनप्लस डिवाइस के लिए ऑटो-कनेक्ट फीचर, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। वनप्लस पैड में 67W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9510 एमएएच की बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट है। कंपनी का कहना है कि यह 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है और फुल चार्ज कर 12.4 घंटे तक लगातार वीडियो देखें जा सकते हैं। इसमें 30 दिन का स्टैंयबाय टाइम भी मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN