Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 रिव्यू को लेकर भिड़े RJ और परेश रावल, एक दूसरे...

धुरंधर 2 रिव्यू को लेकर भिड़े RJ और परेश रावल, एक दूसरे पर कसा तंज

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/20/1200x900/RJ_SAYMA_PARESH_RAWAL_1774011597408_1774011600912.png

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है। हालांकि, कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता कर ट्रोल भी कर रहे हैं। आरजे सायमा ने ऐसा ही एक रिव्यू री-शेयर किया। सायमा के शेयर किए वीडियो पर परेश रावल ने ताना मारा। इसके बाद सायमा ने परेश रावल को रिप्लाई किया।

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बताकर उसका व्यंगात्मक रिव्यू और ट्रोल करने वाले वीडियो भी बना रहे हैं। फेमस आरजे सायमा ने भी धुरंधर 2 का एक ऐसा ही रिव्यू अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। आरजे सायमा के इस शेयर किए वीडियो पर परेश रावल ने तंज कसा। इसके बाद, सायमा ने परेश रावल को जवाब दिया।

आरजे सायमा के पोस्ट पर परेश रावल का ताना

दरअसल, आरजे सायमा ने जो वीडियो शेयर किए उसमें दो कंटेंट क्रिएटर धुरंधर 2 का व्यंगात्मक रिव्यू करते और उसका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस रिव्यू को शेयर करते हुए आरजे सायमा ने लिखा- हाहाहा…धुरंधर का बेस्ट रिव्यू। इसी को शेयर करते हुए एक्टर परेश रावल ने कहा लिखा- एक मूर्ख पत्रकार के रूप में आपकी नौकरी सुरक्षित है। इसे कोई नहीं चाहता।

परेश रावल को आरजे ने दिया जवाब

परेश रावल का ये रिप्लाई बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया है। आरजे सायमा ने भी परेश रावल को पलट के जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- अपने फैक्ट्स सही कीजिए। मैं पत्रकार नहीं हूं। आप केवल एक एक्टर हैं, जो वास्तविक जीवन में अपनी कला से बहुत दूर हैं।

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

परेश रावल और सायमा की इस लड़ाई में सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। कई लोग परेश रावल को गलत बता रहे हैं, तो कुछ लोग आरजे सायमा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लेकिन परेश रावल थोड़ा तो ठीक हैं। आप मूर्ख तो हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- परेश रावल यूरीन का सेवन करते हैं, उनसे बहस करके अपना स्टैंडर्ड मत गिराइए। एक ने सायमा का साथ देते हुए लिखा- किसना कहा परेश रावल एक्टर हैं? अब वो केवल बस एक अंधभक्त हैं। एक ने लिखा- परेश रावल ऐसे जवाब डिजर्व करते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की शानदार कमाई

धुरंधर 2 का सोशल मीडिया पर कई लोग मजाक उड़ा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आदित्य धर ने सरकार के एक्शन को जस्टिफाई करने के लिए फिल्म बनाई है। हालांकि, बहुत से लोगों का मानना है कि धुरंधर भारतीय सिनेमा के रूप को बदलेगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN