Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/dhurandhar_2_yalina_1774105720614_1774105732604.pngRanveer Singh Luxury House in Dhurandhar 2: अगर आपने धुरंधर 2 देख ली है तो आपको फिल्म से हमजा और यलीना का बंगला भी याद ही होगा। क्या आपको पता है वो बंगला कोई सेट नहीं बल्कि असल में किसी का घर था। आइए आपको बताते हैं भारत के किस शहर में है धुरंधर 2 में दिखाया वो बंगला।
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। जो लोग भी फिल्म को देखकर आ चुके हैं, वो फिल्म की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।अगर आपने भी फिल्म देख ली है तो आप रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली और सारा अर्जुन के किरदार यलीना का महल जैसा घर याद ही होगा। अगर आप सोच रहे हैं को वो घर कोई सेट है, तो आप गलत है। फिल्म में जिस बंगले को पाकिस्तान में दिखाया गया है, वो असल में पंजाब के अमृतसर में है।
धुरंधर 2 में दिखाया बंगला पंजाब में है
23dc_architects नाम के इंस्टाग्राम पर एक आलीशान बंगले का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि आदित्य धर की धुरंधर 2 का शूट यहीं हुआ है। वीडियो में जो बंगला नजर आ रहा है वो फिल्म में दिखाए बंगले जैसा ही दिखता है। इस वीडियो में बंगले के इनडोर और आउटडोर को कैप्चर किया गया है।
यूट्यूब पर शेयर किया गया है बंगले का वीडियो
वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है- आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज में दिखाया गया घर दरअसल पंजाब में है। हमें बेहद खुशी है कि हमारा प्रोजेक्ट, आनंदा, इस बेहतरीन फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आया। सारा अर्जुन और रणवीर सिंह आपकी स्क्रीन प्रेजेंस ने घर को और खास बना दिया है। क्या आप उन जगहों को स्पॉट कर सकते हैं जहां आपके फेवरेट सीन्स शूट हुए हैं? इस शानदार घर का पूरा वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया गया है।
उस बंगले में शूट हुआ है फिल्म का एक जबरदस्त सीक्वेंस
अगर आप फिल्म देख चुके हैं तो आपको मालूम है फिल्म के सबसे बेहतरीन सीक्वेंस में से एक सीक्वेंस इस घर के बाथरूम में ही शूट किया गया है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के जसकीरत से हमजा बनने की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर ल्यारी पर राज करने लगता है और वो अपनी पत्नी यलीना के लए एक आलीशान बंगला खरीदता है।
धुरंधर 2 की अबतक की कमाई
धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। sacnilk.com के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 323.79 करोड़ की कमाई कर ली है। आज तीसरे दिन भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



