Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/29/1200x900/ranveer_19_01_1773945258660_1774760500299.pngराकेश बेदी को ‘धुरंधर 2’ में उनके जमील जमाली के किरदार के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में अब राकेश ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके किसी अभिनय ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हो। उन्होंने कमल हासन की एक फिल्म का जिक्र किया।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विशष बनी हुई है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं ऑडियंस और स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में एक तरफ जहां रणवीर अपने हमजा के रोल के लिए चर्चा में हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी को फिल्म में उनके जमील जमाली के किरदार के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में अब राकेश ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके किसी अभिनय ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हो। उन्होंने कमल हासन की एक फिल्म का जिक्र किया। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?
राकेश बेदी ने किस इस फिल्म का जिक्र
‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है, ‘इससे पहले, फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ में मेरे किरदार, चक्रवर्ती को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। हालांकि, उस समय सोशल मीडिया का दौर नहीं था, इसलिए लोग उतने जागरूक नहीं थे। जब जमील जमाली जैसा कोई किरदार मशहूर हो जाता है, तो जिंदगी में यकीनन बदलाव आता है, लेकिन मैं इसे बहुत ज्यादा मनाने से बचता हूं।’
जमील जमाली के रोल के लिए इन बातों का रखा ध्यान
‘धुरंधर’ के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए राकेश ने कहा, ‘धुरंधर में अपने रोल के लिए, मैंने यह समझने की कोशिश की कि पाकिस्तानी नेता कैसे बोलते हैं, उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी होती है, और उनका अंदाज कैसा होता है। मैंने बस इसी पर थोड़ा काम किया। हालांकि, जमील जमाली एक कॉमिक किरदार हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन उसे जरूरी तौर पर असरदार तरीके से निभा पाएगा। वह एक बिल्कुल अलग जॉनर है।’
‘एक दूजे के लिए’ के बारे में
बता दें कि ‘एक दूजे के लिए’ साल 1981 में रिलीज हुई थी। ये एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन के. बालाचंदर ने किया था। ‘एक दूजे के लिए’ में कमल हासन ने वासुदेवन, रति अग्निहोत्री ने सपना और राकेश बेदी ने चक्रवर्ती का किरदार निभाया था। यह फिल्म 5 जून, 1981 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी हिट हुआ था। फिल्म का एंड काफी इमोशनल था। मूवी के आखिरी में एक्टर और एक्ट्रेस की मौत हो जाती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

