Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ को संभालकर रखना होगा अपनी कमाई का पूरा हिसाब, कोर्ट...

‘धुरंधर 2’ को संभालकर रखना होगा अपनी कमाई का पूरा हिसाब, कोर्ट ने दिया आदेश, जानें क्या है मामला

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/10th_april_dhurandhar_2_1775786751895_1775786759422.jpg

सफलता के शोर के बीच ‘धुरंधर 2’ कानूनी विवादों में भी घिर गई है। 1989 की मशहूर फिल्म ‘त्रिदेव’ के निर्माता त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

‘धुरंधर 2’ को अब अपनी कमाई का पूरा हिसाब किताब रखना होगा। ये आदेश दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है। दरअसल, 1989 की फिल्म ‘त्रिदेव’ के निर्माता त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में उनके पुराने सुपरहिट गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ काे बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में गुरुवार के दिन कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले को आपसी समझौते के लिए भेज दिया है क्योंकि दोनों पक्ष (त्रिमूर्ति फिल्म्स और ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स) बातचीत से मामला सुलझाने को तैयार हैं।

कोर्ट के अहम निर्देश

कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से कहा है कि वे 19 मार्च (जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी) से लेकर अब तक की फिल्म की कमाई का पूरा हिसाब-किताब संभाल कर रखें, क्योंकि यह झगड़ा पैसों से जुड़ा है। अगर समझौता नहीं होता है, तो फिल्म की कमाई का यह रिकॉर्ड कोर्ट के फैसले में अहम भूमिका निभाएगा।

सुनवाई की अगली तारीख

कोर्ट ने दोनों पक्षों को 22 अप्रैल को मेडिएशन सेंटर में हाजिर होने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट में अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

क्या अब फिल्म से हटाना पड़ेगा ये गाना?

कोर्ट ने फिल्म या गाने पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई है क्योंकि मेकर्स ने कहा है कि फिल्म अभी ओटीटी पर रिलीज नहीं होने वाली है। फिलहाल फिल्म चलती रहेगी, लेकिन मेकर्स को अब अपनी कमाई का पूरा हिसाब कोर्ट को देना पड़ सकता है और उन्हें ‘त्रिदेव’ के मालिकों को हर्जाना देकर समझौता करना पड़ सकता है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन (डे 0 से लेकर डे 22 तक) पूरे कर लिए हैं। इन 23 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से ग्रॉस 1,255.23 करोड़ रुपये और नेट 1,048.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं विदेश के बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 410 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,665.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत कई सारे कलाकार हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 रेटिंग दी है। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके फिल्म का रिव्यू पढ़ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN