Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 के साथ फैंस को हॉल में मिलेगा खास तोहफा, इस...

धुरंधर 2 के साथ फैंस को हॉल में मिलेगा खास तोहफा, इस मूवी का टीजर होगा रिलीज

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/dhurandhar_2_13_03_1773409406215_1773409414173.jpg

Dhurandhar 2 Release: धुरंधर 2 की रिलीज के साथ ही फैंस को एक और तोहफा मिलने वाला है। कॉकटेल 2 का टीजर धुरंधर 2 के साथ रिलीज किया जाएगा। कॉकटेल 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 

अगर आप सिनेमाहॉल में धुरंधर 2 देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उस फिल्म के साथ एक सरप्राइज मिलने वाला है। आदित्य धर की धुरंधर 2 के साथ शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 का टीजर रिलीज किया जाएगा। फैंस कॉकटेल 2 के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आनेवाली हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धुरंधर 2 के साथ दिखेगा कॉकटेल का टीजर

शुक्रवार को रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉकटेल 2 के अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया- ज्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को थिएटर जाइए।” पोस्टर में शाहिद, रश्मिका और कृति तीनों एक कार में हैं और किसी बीच पर छुट्टी मनाने जाते नजर आ रहे हैं।

18 मार्च से शुरू हो जाएंगे धुरंधर के शोज

धुरंधर 2 वैसे तो सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होनी है, लेकिन फैंस के उत्साह को देखते हुए देशभर की करीब 50 हजार स्क्रीन्स पर धुरंधर 2 के शोज 18 मार्च की शाम से ही शुरू हो जाएंगे। इस शोज की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है कॉकटेल 2

कॉकटेल 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल की बात करें तो फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डियाना पेंटी, डिम्पल कपाडिया, बोमन ईरानी और रणदीप हूडा जैसे कलाकार नजर आए थे। कॉकटेल को होमी अदाजानिया ने डायरेक्ट किया था। कॉकटेल 2 को भी होमी ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

कॉकटेल की बॉक्स ऑफिस पर कितनी थी कमाई?

boxofficeindia.com के मुताबिक, साल 2012 में आई कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। सैफ अली खान की फिल्म का बजट 53 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 121 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN