Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 के बाद आएगा पार्ट 3? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- काम...

धुरंधर 2 के बाद आएगा पार्ट 3? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- काम चल रहा है, हमजा नहीं किसी और की होगी कहानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/dhurandhar_2_1774869147048_1774869147153.jpg

धुरंधर 2 के फैन्स को मिलिट्री कंसल्टेंट कर्नल भूपिंदर शाही ने गुड न्यूज दी है। उनका कहना है कि धुरंधर का पार्ट 3 जरूर आएगा। इस पर काम चल रहा है। हालांकि कहानी हमजा नहीं किसी और की होगी।

धुरंधर 2 देखने वाले हर दर्शक के मन में सवाल है कि फिल्म का पार्ट 3 आएगा या नहीं। फिल्म से जुड़ी कास्ट इस पर गोल-मोल जवाब दे रही है। कई लोगों ने यह भी कहा कि अब कोई और पार्ट नहीं आएगा। हालांकि फिल्म के मिलिट्री कंसल्टेंट भूपिंदर शाही का कहना है कि अभी कई कहानियां सामने आनी बाकी हैं। धुरंधर जैसी ही स्पाई मूवी पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहानी हमजा नहीं किसी और की होगी।

धुरंधर में क्यों खामोश रहता है हमजा

भूपिंदर सिंह शेरशाह, उरी और धुरंधर जैसी फिल्मों के मिलिट्री कंसल्टेंट रह चुके हैं। वह ब्लैक कैट कमांडो रह चुके हैं और कारगिल वॉर का हिस्सा भी थे। भूपिंदर श्लोका के पॉडकास्ट पर थे। यहां पर उन्होंने धुरंधर की बात की। वह बोले, ‘धुरंधर एक सच्ची कहानी पर आधारित है। हां हमजा/ जसकीरत सिंह रांगी एक नहीं बल्कि 8-10 कैरेक्टर्स को लेकर एक हमजा बनाया गया है। ऐसे कई होंगे।’ भूपिंदर ने बताया कि स्पाई टफ और गुडलुकिंग बंदे नहीं होते हैं। वे मासूम लगते हैं। उन्हें वहां जाकर एक्सपोज नहीं होना है। उन्हें तो आम आदमी की तरह दिखना होता है। ये लोग आम आदमी होते हैं जो सोसायटी में मिक्स हो जाते हैं। ये कम बातें करते हैं, इंट्रोवर्ट नहीं होते हैं। भूपिंदर बोले, ‘मेरे जैसा बंदा स्पाई नहीं बन सकता। मैं ज्यादा बोल जाऊंगा तो एक्सपोज हो जाऊंगा।’ इसीलिए हमजा पहले पार्ट में ज्यादा नहीं बोला।

क्या आएगा धुरंधर का पार्ट 3

भूपिंदर से पूछा गया कि धुरंधर पार्ट 3 आने की कोई उम्मीद है? वह बोले, ‘हां, हां। अगर आप याद करें तो हमने 2024 तक की घटनाएं दिखा दी हैं, अभी बहुत कहानियां बाकी हैं, वो दिखानी हैं। यही नहीं होगा, कोई दूसरा होगा जिसके नाम पर फिल्म बनेगी। बेशक इस पर काम चल रहा है। कई चीजें को-रिलेटेड हैं, उरी के साथ, धुरंधर 1 और 2 के साथ। मैं बता रहा हूं ना कि आदित्य धर ब्रिलियंट हैं। वह तीसरा पार्ट जरूर बनाएं। वो भी इतनी ही टचिंग होगी जो आपको सीट से चिपकाए रखेगी।’

भूपिंदर बोले, अभी भी बचा है कॉन्टेंट

भूपिंदर ने बताया कि धुरंधर लद्दाख, थाइलैंड, पंजाब, बॉम्बे वगैरह में शूट हुई थी। फिल्म मार्च 2024 से बन रही थी। भूपिंदर बोले, ‘मूवी में इतना कॉन्टेंट हो गया था कि इसको दो पार्ट में बनाया गया। इतना कॉन्टेंट बच गया कि इसका तो पार्ट 3 भी तैयार है लेकिन अब वो नहीं आएगा क्योंकि अब हम इसको ले आए हैं। जसकीरत घर आ चुका है तो पार्ट 3 में कुछ और आएगा। मुझे नहीं पता क्योंकि डायरेक्टर लास्ट तक कुछ बताते नहीं है। किसी एक्टर को दूसरे एक्टर की कहानी नहीं पता होती। बड़े एक्टर्स को पता होता है लेकिन छोटे एक्टर्स के पास कुछ नहीं जाता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN