Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच राम गोपाल वर्मा ने इन्हें बताया...

‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच राम गोपाल वर्मा ने इन्हें बताया ‘असली हमजा’, कहा- आदित्य धर भारतीय फिल्म निर्माताओं को ‘तबाह’

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/ramgopal_verma_1774185085710_1774185089888.jpg

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’  गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस के साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर से आदित्य धर की तारीफ की है।

‘धुरंधर 2’ इस वक्त हर तरफ सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हर तरफ बवाल मचा हुआ है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस मूवी को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी से लेकर एक-एक स्टार्स तक ने इस मूवी को बनाने में अपनी जान लगा दी। आदित्य धर की ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस के साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर से आदित्य धर की तारीफ की है।

आदित्य और यामी को कहा “पावर कपल”

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल, साथ ही उनके डायरेक्टर आदित्य धर के लिए अपनी तारीफ जाहिर की है। राम गोपाल ने रविवार को अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर आदित्य धर उनकी पत्नी यामी गौतम संग हुई अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “पावर कपल” कहा। इसके साथ ही उन्होंने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए ऑनस्क्रीन किरदार हमजा और खुद राम गोपाल के बीच एक तुलना की।

आदित्य को बताया असली ‘हमजा’

राम गोपाल ने जहां फिल्म में हमजा को एक तेज-तर्रार जासूस के तौर पर दिखाया गया है, जो पाकिस्तानी दुश्मनों को मार गिराता है। वहीं वर्मा ने कहा कि धर भी अपनी फिल्म बनाने की कला से सिनेमा की असली दुनिया में वैसा ही जबरदस्त असर डाल रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं, इस ‘पावर कपल’ के साथ। रील वाले हमजा (रणवीर सिंह) ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को तबाह कर दिया, और असली हमजा (आदित्य धर) भारतीय फिल्म निर्माताओं को तबाह कर रहे हैं। आतंकवादी तो अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को उनकी जबरदस्त प्रतिभा से बचाने के लिए कहां भागेंगे?’

फिल्म को बताया ‘गेम चेंजर’

राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के बाद से ही उनकी तारीफ करने में जुटे हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘गेम-चेंजर’ बताया और कहा कि यह फिल्म इतनी असरदार है कि यह उन फिल्ममेकरों को डरा देगी जो बहुत ज्यादा, अवास्तविक ‘मसाला’ फिल्मों पर निर्भर रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN