Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला हफ्ता? रणवीर की...

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला हफ्ता? रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/25/1200x900/dhurandhar_2_25_03_1774458609168_1774458612761.png

Aditya Dhar’s Dhurandhar First Week: रणवीर सिंह की धुरंधर को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक भारत में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अबतक भारत में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म का डंका दुनियाभर में बज रहा है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 994.58 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई कर ली है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म छाई हुई है।

धुरंधर: द रिवेंज की आज की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म के आज यानी 25 मार्च के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रात 10 बजे तक 47.70 करोड़ की कमाई की है। sacnilk.com के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 623.42 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

धुरंधर: द रिवेंज: पिछले दिन से कमाई की तुलना

रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई की तुलना अगर पिछले दिन से की जाए तो फिल्म की कमाई में आज 15.7 पर्सेंट का ड्रॉप देखा गया है। बीते दिन फिल्म ने 56.60 करोड़ की कमाई की थी।

धुरंधर 2 कमाई
डे 0 43.00 करोड़
डे 1 102.55 करोड़
डे 2 80.72 करोड़
डे 3 113.00 करोड़
डे 4 114.85 करोड़
डे 5 65.00 करोड़
डे 6 56.60 करोड़
डे 7 47.70 करोड़
टोटल 623.42 करोड़

फिल्म ने आज किस भाषा में की कितनी कमाई?

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने आज हिंदी भाषा में 44 करोड़, कन्नड़ में 20 लाख, मलयालम भाषा में 15 लाख, तमिल में 85 लाख और तेलुगु भाषा में 2.50 करोड़ की कमाई की है।

धुरंधर 2 के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में 18.92 पर्सेंटऑक्यूपेंसी रही। वहीं, दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी31.15 पर्सेंट, शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 40.85 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी जारी नहीं किया गया है। इस तरह आज के शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 30.31 पर्सेंट रही।

धुरंधर 1 वर्सेज धरंधर 2 के पहले हफ्ते की रिपोर्ट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धुरंधर 2 को आज एक हफ्ता हो गया है। पहले हफ्ते धुरंधर 2 ने भारत में 623.42 करोड़ की कमाई की है। वहीं, धुरंधर पार्ट 1 की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़ की कमाई की थी। ये डेटा साफ करता है कि रणवीर सिंह की फिल्म का पार्ट 2 पार्ट 1 से ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर रहा है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN