Home टेक न्यूज़ ‘धुरंधर’ बना Apple, पहली बार Q1 में बेचे सबसे ज्याद फोन, इस...

‘धुरंधर’ बना Apple, पहली बार Q1 में बेचे सबसे ज्याद फोन, इस iPhone पर टूट पड़े ग्राहक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन बेचने के मामले में Apple ने एक बार फिर बाजार में झंडे गाड़ दिए हैं। ऐप्पल ने पहली बार पहली तिमाही में टॉप पॉजीशन हासिल की है। इससे वजह iPhone 17 की जबर्दस्त मांग को बताया जा रहा है। देखें अन्य ब्रांड्स का रिपोर्ट कार्ड

Apple ने स्मार्टफोन बेचने के मामले में एक बार फिर बाजी मार ली है। ऐप्पल ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वह बाजार में सबसे अलग क्यों है। दरअसल, काउंटरपॉइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल ने पहली बार किसी पहली तिमाही (Q1) में बाजार में पहला स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट में कंपनी की ग्रोथ के पीछे खास वजह iPhone 17 की जबर्दस्त मांग को बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की पहली तिमाही में ऐप्पल के ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि इसी दौरान कुछ अन्य वेंडर्स के शिपमेंट में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

ऐप्पल ने हासिल की 21 फीसदी बाजार हिस्सेदारी

इस दौरान ऐप्पल ने बाजार में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। ​​रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण दूसरे ब्रांड्स को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, वहीं ऐप्पल अपनी अल्ट्रा-प्रीमियम पॉजीशनिंग और बेहद मजबूत सप्लाई चेन की वजह से इन चुनौतियों से बचा रहा। ऐप्पल की ग्रोथ के और भी कई कारण थे, जिनमें आक्रामक ट्रेड-इन प्रोग्राम और मजबूत इकोसिस्टम की पकड़ शामिल है। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार के बाहर एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में भी जबर्दस्त ग्रोथ दर्ज की, जिसमें चीन, भारत और जापान जैसे देश शामिल हैं।

अन्य ब्रांड्स का रिपोर्ट कार्ड

ऐप्पल के अलावा, Google और Nothing जैसे दूसरे गैर-चीनी ब्रांड्स ने साल-दर-साल सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी, जो क्रमशः 14 प्रतिशत और 25 प्रतिशत रही। हालांकि, उनकी बिक्री की मात्रा अभी भी कम है और वे टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर Samsung रहा, जिसका मार्केट शेयर 20 प्रतिशत था; इसके बाद तीसरे स्थान पर Xiaomi रहा, जिसका मार्केट शेयर 12 प्रतिशत था। Samsung और Xiaomi के मार्केट शेयर में क्रमशः 6 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। Oppo और Vivo क्रमशः 11 प्रतिशत और 8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। उनके मार्केट शेयर में क्रमशः 4 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की गिरावट आई।

उथल-पुथल के दौर से गुजर रही इंडस्ट्री

AI सर्वर के लिए DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती मांग के कारण इंडस्ट्री अभी उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। इसके चलते RAM की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे कई कंपनियों को अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है। इस बीच, उम्मीद है कि ऐप्पल 2026 में iPhone 18 की शिपिंग नहीं करेगा। इसके बजाय, रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और एक फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की योजना बना रही है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 के स्प्रिंग सीजन तक के लिए टाल दिया गया है, जब इसे iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिक्स्ड फोकस डिजिटल नाम के एक टिप्स्टर का कहना है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 के बाहरी डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, सिवाय इसके डाइमेंशन में कुछ छोटे-मोटे बदलावों के।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN