Home मनोरंजन समाचार द 50 के विनर बने शिव ठाकरे, बोले- भाई प्रिंस नरूला के...

द 50 के विनर बने शिव ठाकरे, बोले- भाई प्रिंस नरूला के नाम ये ट्रॉफी

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/SHIV_THAKREY_1774200132855_1774200136419.jpg

The 50 Winner: द 50 के पहले सीजन का ऐलान हो चुका है। शिव ठाकरे ने ये ट्रॉफी लिफ्ट की है। प्रिंस नरूला ने शिव ठाकरे को अपना टिकट टू फिनाले दिए थे। शिव ने फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। 

द 50 के विनर के नाम का ऐलान हो गया है। फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका को हराकर शिव ठाकरे द 50 के पहले सीजन के विनर बन गए हैं। शिव ठाकरे ने अपने हाथ से 50 लाख जीतने वाले फैन को चेक दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ये ट्रॉफी प्रिंस नरूला के नाम है। प्रिंस ने शिव ठाकरे को अपना टिकट टू फिनाले दे दिया था। प्रिंस ने कहा था कि अगर शिव ये गेम शो जीतते हैं तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।

टॉप 5 में पहुंचे थे ये कंटेस्टेंट

50 लोगों के इस शो में रजत दलाल, फैजू, कृष्णा श्रॉफ, काका और शिव ठाकरे टॉप 5 में पहुंचे थे। इसके बाद आज लायन क्रेजी गेम हुआ जिसके बाद गेम को उसके टॉप 4 कंटेस्टेंट्स मिले। रजत दलाल गेम से बाहर हो गए। इसके बाद कृष्णा, फैजू, शिव और काका में टास्क हुआ। इस टास्क को सबसे पहले शिव ठाकरे ने पूरा किया और वो शो के विनर बने।

प्रिंस ने शिव को दिया था टिकट टू फिनाले

21 मार्च के एपिसोड में टॉप 4 के लिए एक टास्क हुआ जिसमें काका, प्रिंस नरूला, रजत दलाल और फैजू जीते थे। प्रिंस नरूला ने सबसे आखिरी में टिकट टू फिनाले जीता था। उन्होंने टिकट टू फिनाले जीतने के बाद कहा कि वो अपना टिकट टू फिनाले शिव ठाकरे को देना चाहेंगे। इसके बाद शिव ठाकरे टॉप 4 में आए। बाद में, शिव, फैजू, रजत और काका ने कृष्णा के लिए वोट करके उन्हें टॉप 5 में शामिल किया।

रोडीज ऑडीशन से शिव को जानते हैं प्रिंस

शिव ठाकरे को रोडीज से पहचान मिली थी। शिव ठाकरे और प्रिंस रोडीज के टाइम से एक दूसरे को जानते हैं। शिव जब ऑडिशन में आए थे तब उन्होंने सभी गैंग लीडर्स को इम्प्रेस कर दिया था। प्रिंस नरूला उस वक्त गैंग लीडर थे।

शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी 2 के विनर रह चुके हैं। बिग बॉस 16 के शिव ठाकरे रनर अप थे। रोडीज 15 में शिव ठाकरे सेमीफाइनलिस्ट थे। खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे फाइनल तक पहुंचे थे। शिव ठाकरे झलक दिखलाजा का हिस्सा रह चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN