Home मनोरंजन समाचार द 50: इन 5 कंटेस्टेंट्स ने बनाई टॉप 5 में जगह, कब...

द 50: इन 5 कंटेस्टेंट्स ने बनाई टॉप 5 में जगह, कब और कहां देख सकेंगे फिनाले?

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/the_50_grand_finalse_1774189150441_1774189159524.jpg

The 50 Grand Finale: कलर्स का रियलिटी शो द 50 का आज यानी 22 मार्च को ग्रैंड फिनाले हैं। फैंस को उम्मीद थी की प्रिंस नरूला इस शो के विनर होंगे, वो फाइनलिस्ट भी बन गए थे, लेकिन उन्होंने अपना टिकट टू फिनाले शिव ठाकरे को दे दिया। 

कलर्स पर 1 फरवरी को रियलिटी शो द 50 आज अपने आखिरी पड़ाव में है। इस शो को आज यानी 22 मार्च को विनर मिल जाएगा। टिकट टू फिनाले के लिए कल के एपिसोड में रजत दलाल, फैजू, काका और प्रिंस नरूला ने टिकट टू फिनाले जीता था। हालांकि, प्रिंस नरूला का नाम फाइनलिस्ट में नहीं है। उन्होंने टिकट जीतने के बाद कहा कि वो अपना ये टिकट शिव ठाकरे को देंगे। शिव प्रिंस के इस कदम से हैरान रह गए। इसके बाद वोटिंग के जरिए कृष्णा श्रॉफ भी फाइनलिस्ट में शामिल हुईं। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं द 50 का ग्रैंड फिनाले।

कब और कहां देख सकते हैं द 50 का ग्रैंड फिनाले?

द 50 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 22 मार्च को टेलीकास्ट होगा। इस ग्रैंड फिनाले को आप जियो हॉटस्टार पर 9 बजे से देख सकेंगे और कलर्स टीवी पर शो के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण साढ़े 10 बजे से होगा।

द 50: कौन हैं टॉप 5?

द 50 के टॉप 5 की बात करें तो आज ट्रॉफी के लिए कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, फैजू, रजत दलाल और सिंगर काका के बीच जंग देखने को मिलेगी।

क्या है प्राइज मनी और किसे मिलेगा पैसा?

इस रियलिटी शो की खास बात है कि जीतने वाले को प्राइज मनी नहीं मिलेगा बल्कि फैंस को ये प्राइज मनी मिलेगा। जिय हॉटस्टार के पेज पर फैंस को ये प्रिडिक्ट करना है कि शो का विनर कौन होगा और जो भी फैन सही गेस करेगा और सबसे पहले गेस किया होगा उसे वो प्राइज मनी मिलेगा।

अब सवाल आता है कि प्राइज मनी कितना है? शो में प्राइज मनी इकट्ठा करने के लिए शो में आए कंटेस्टेंट्सने अलग-अलग टास्क परफॉर्म करके पैसा इकट्ठा किया। अबतक के दिए गए टास्क में कंटेस्टेंट्स ने 40,44,000 रुपये कमा लिए हैं। कहा जा रहा है कि आज के ग्रैंड फिनाले टास्क में प्राइज मनी इस तरह रखी जाएगी कि टोटल प्राइज मनी 50 लाख रुपये हो जाएगा। मतलब आज जो भी फैन जीतता है वो 50 लाख रुपये जीतेगा।

टिकट टू फिनाले की रेस में दौड़े थे ये कंटेस्टेंट्स

टॉप 5 में जगह बनाने के लिए रजत दलाल, प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, फैजू, अर्चना गौतम, मनीषा रानी, नेहल चुडासमा, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, काका और कृष्णा श्रॉफ ने हिस्सा लिया था। इसके बाद रजत, प्रिंस (अपना टिकट शिव को दे दिया), फैजू और काका ने टास्क जीता। इसके बाद इन कंटेस्टेंट्स ने वोटिंग करके कृष्णा को 5वां स्पॉट दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN