Home मनोरंजन समाचार द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर रोक के खिलाफ अपील पर...

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर रोक के खिलाफ अपील पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/26/1200x900/stk_1772129578978_1772129598464.jpg

द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक को लेकर जो अपील हुई थी, उस पर केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई में अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

द केरल स्टोरी 2 का पोस्टर जबसे रिलीज हुआ है तबसे फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है। अब कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की जा रही है। अब द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर 15 दिन के लिए रोक लगाने के कुछ घंटों बाद, केरल हाई कोर्ट के बेंच ने गुरुवार को अंतरिम आदेश के खिलाफ एक अपील पर विचार किया और इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

क्या हुआ कोर्ट में

सिंगल बेंच द्वारा ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ फिल्म की रिलीज पर 15 दिन के लिए रोक लगाने के कुछ घंटों बाद, केरल उच्च न्यायालय की एक बेंच ने गुरुवार को अंतरिम आदेश के खिलाफ एक अपील पर विचार किया और इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी वी बालकृष्णन की बेंच ने देर शाम की गई सुनवाई में टिप्पणी की कि फिल्म की रिलीज का विरोध करने संबंधी याचिकाएं जनहित याचिका की प्रकृति की थीं और सवाल उठाया कि सिंगल जज इसकी सुनवाई कैसे कर सकते हैं।

हालांकि बेंच ने अदालत में निर्माता द्वारा मांगे गए किसी भी अंतरिम आदेश को पास नहीं किया। बेंच ने फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की ओर से दलीलें सुनीं, जिन्होंने सिंगल बेंच के अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी।

निर्नाताओं का दावा फिल्म राज्य को बदनाम नहीं कर रही

फिल्म निर्माताओं ने दावा किया कि यह फिल्म केरल राज्य या किसी भी धार्मिक समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचाती या बदनाम नहीं करती है।

फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश हुए सीनियर वकील नीरज किशन कौल ने अदालत को बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने भी पाया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो राज्य को बदनाम करता हो। उन्होंने दलील दी कि फिल्म केवल एक सामाजिक बुराई को दर्शाती है।

हो सकता है मेकर्स को नुकसान

सीनियर काउंसल ने दलील दी कि अगर फिल्म की रिलीज रोक दी जाती है, तो इससे निर्माताओं को आर्थिक रूप से काफी नुकसान होगा क्योंकि यह फिल्म 27 फरवरी को भारत में 1,500 सिनेमाघरों और विदेशों में 300 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

द केरल स्टोरी की कास्ट

द केरल स्टोरी की बात करें तो फिल्म को कामख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। अमरनाथ झाविपुल औ अमृतलाल शाह ने लिखा है। वहीं फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिा लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN