Home  लाइफस्टाइल समाचार देसी हैक: गर्मियों में खट्टा हो जाता है इडली का बैटर? ये...

देसी हैक: गर्मियों में खट्टा हो जाता है इडली का बैटर? ये 1 पत्ता मिला दें, परफेक्ट स्वाद आएगा!

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Desi Hack: गर्मियों में टेंपरेचर ज्यादा होने की वजह से फर्मेंटेशन का प्रोसेस बहुत तेज हो जाती है। यही कारण है कि इडली या डोसा का बैटर जल्दी खट्टा हो जाता है। न्यूट्रीशियन श्वेता शाह ने इस समस्या से निपटने का एक बहुत ही आसान और देसी तरीका बताया है। 

गर्मियों के मौसम में इडली का बैटर जल्दी खट्टा हो जाना एक आम समस्या है। कई बार रात में रखा बैटर सुबह तक जरूरत से ज्यादा खट्टा हो जाता है और इडली का स्वाद भी बिगड़ जाता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जानी-मानी न्यूट्रीशियन श्वेता शाह ने इस समस्या से निपटने का एक बहुत ही आसान और देसी तरीका बताया है। श्वेता शाह के इस हैक से ना सिर्फ बैटर के स्वाद को बैलेंस रखने में हेल्प मिलेगी, बल्कि ये पेट के लिए फायदेमंद भी बन जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक साधारण सी चीज से बड़ा फर्क आ सकता है। चलिए जानते हैं कैसे-

क्यों गर्मियों में ज्यादा खट्टा हो जाता है बैटर

गर्मियों में टेंपरेचर ज्यादा होने की वजह से फर्मेंटेशन का प्रोसेस बहुत तेज हो जाती है। यही कारण है कि इडली या डोसा का बैटर जल्दी खट्टा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप फर्मेंटेशन को बैलेंस रखने के लिए कुछ छोटे लेकिन सही उपाय अपनाएं। न्यूट्रीशियन श्वेता शाह ने एक बहुत ही कमल का आईडिया बताया है जिसकी मदद से गर्मी के मौसम में डोसा और इडली के बैटर को खट्टा होने से बचाया जा सकता है।

न्यूट्रीशियन ने बताया कमाल का देसी नुस्खा

न्यूट्रीशियन श्वेता शाह बताती हैं कि अगर आप इडली के बैटर में फर्मेंटेशन से पहले पान का पत्ता मिला देते हैं, तो इसे खट्टा होने से काफी हद तक बचाया जा सकता है। यह एक पुराना घरेलू तरीका है जिसे कई लोग आज भी अपनाते हैं। उनका कहना है कि एक छोटा सा पान का पत्ता बैटर की क्वालिटी में अच्छा बदलाव ला सकता है।

बैटर में पान का पत्ता कैसे मिलाएं

श्वेता शाह बताती है कि आप इडली के बैटर में आधा या एक ताजा पान का पत्ता मिक्स कर सकती है। इसके लिए पहले आप आधा या एक ताजा पान का पत्ता लें। उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उसे हल्का सा कूट लें या पीस लें। अब इस पेस्ट को बैटर में डालकर अच्छे से मिला दें और फिर बैटर को फर्मेंट होने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि पत्ता एकदम ताजा हो।

बैटर और पेट दोनों के लिए फायदेमंद

न्यूट्रीशियन बताती हैं कि पान का पत्ता बैटर को ज्यादा खट्टा होने से बचाने में मदद करता है। साथ ही ये इसे पेट के लिए भी थोड़ा ज्यादा फ्रेंडली बना सकता है। अब जब भी गर्मियों में इडली या डोसा का बैटर बनाएं, उसमें पान का पत्ता डालना बिल्कुल ना भूलें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN