Home मनोरंजन समाचार ‘देवदास’ में शाहरुख के पिता बने विजय कृष्णा का निधन, ‘पीके’ और...

‘देवदास’ में शाहरुख के पिता बने विजय कृष्णा का निधन, ‘पीके’ और ‘गुजारिश’ में भी किया था काम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/04/1200x900/Vijay_K_1772627712125_1772627738731.jpg

Vijay Crishna Died: फिल्म देवदास में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभा चुके एक्टर विजय कृष्णा का निधन हो गया है। विजय कृष्णा फिल्मी दुनिया के अलावा थिएटर और बिजनेस की दुनिया का मशहूर नाम रह चुके हैं।

Vijay Crishna Passed Away: लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट विजय कृष्णा (Vijay Crishna), ने आज बुधवार के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता नारायण का किरदार निभा चुके विजय कृष्णा की उम्र 81 साल थी और वह बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों से परेशान थे। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने विजय के काम को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

लिलिट दुबे और अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

विजय कृष्णा के निधन पर उनकी पुरानी कलीग और दिग्गज एक्ट्रेस लिलिट दुबे ने शोक प्रकट किया है। लिलिट ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा दिल टूट गया है.. हमारे प्यारे विजय कृष्णा अब नहीं रहे। वह पिछले 25 सालों से हमारी थिएटर फैमिली और नाटक ‘डांस लाइक अ मैन’ का अहम हिस्सा थे। वह एक शानदार एक्टर और बहुत ही हाजिरजवाब इंसान थे।’ सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने भी कमेंट सेक्शन में ‘ओम शांति’ लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

‘पीके’, ‘गुजारिश’ और ‘देवदास’ में किया काम

विजय कृष्णा ने बड़े पर्दे पर आने से बहुत पहले ही भारतीय थिएटर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वह महेश दत्तानी के मशहूर नाटक ‘डांस लाइक अ मैन’ से 25 साल से भी ज्यादा वक्त तक जुड़े रहे। सिनेमा जगत की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा ‘देवदास’ फिल्म के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने ऋतिक रोशन की ‘गुजारिश’, आमिर खान की ‘पीके’ और विश्व प्रसिद्ध फिल्म ‘गांधी’ में भी अहम किरदार निभाए थे।

आर्ट और बिजनेस का अनूठा संगम थे विजय

विजय कृष्णा की पहचान केवल एक्टिंग तक ही सीमित नहीं थी। वह मनोरंजन की दुनिया से बाहर बिजनेस वर्ल्ड में भी एक मशहूर नाम थे। वह गोदरेज परिवार के बिजनेस से लंबे वक्त तक जुड़े रहे और गोदरेज इंडस्ट्रीज में कई लीडरशिप पोजिशन्स पर काम किया। बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने साल 2021 में बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। वह अपने पीछे पत्नी स्मिता कृष्णा-गोदरेज और दो बेटियों नायिका और फ्रेयन को छोड़ गए हैं। विजय कृष्णा इस बात का उदाहरण थे कि एक इंसान कैसे कला और व्यापार, दोनों में टॉप पर रह सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN