Home मनोरंजन समाचार ‘दृश्यम’ से भी खतरनाक है साउथ की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.2...

‘दृश्यम’ से भी खतरनाक है साउथ की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, 8.2 है IMDb रेटिंग

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/17th_march_south_movie_1773713131253_1773713138210.jpg

Jiohotstar Crime Thriller: साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है? जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है? अगर हां, तो आप 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली ये फिल्म देख सकते हैं।

अगर आप बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो जियोहॉटस्टार पर आपके लिए एक फिल्म ऐसी ही स्ट्रीम कर रही है। यूं तो ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी अगर किसी से साउथ की क्राइम थ्रिलर सजेस्ट करने के लिए कहेंगे तो वो इस फिल्म का नाम जरूर लेंगे। हम बात कर रहे हैं तमिल सिनेमा की मास्टरपीस फिल्म ‘ध्रुवंगल पतिनारु’ (D-16) की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म की सबसे बड़ी खूबी

इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसके डायरेक्टर कार्तिक नरेन हैं। कार्तिक महज 21 साल के थे जब उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस फिल्म के जरिए यह साबित किया था कि एक शानदार कहानी को कहने के लिए बड़े बजट से ज्यादा तेज दिमाग की जरूरत होती है। फिल्म को अच्छा बनाने के लिए कोई फालतू गाना या मसाला एड नहीं करना होता है।

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर दीपक (रहमान) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हादसे में अपना पैर गंवा देता है। वह अपने करियर के उस आखिरी और अधूरे केस को याद करता है, जिसमें एक ही रात में तीन अलग-अलग घटनाएं (एक एक्सीडेंट, एक सुसाइड और एक मर्डर) जुड़ी हुई होती हैं।

फिल्म की खास बातें

1. कहानी सीधी-सीधी नहीं चलती, बल्कि परत-दर-परत खुलती है।

2. फिल्म का अंत दर्शकों को हैरान कर देने वाला है, जिसकी कल्पना करना मुश्किल है।

3. इसमें पुलिस की जांच को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है।

किस ओटीटी पर देख सकते हैं ये फिल्म?

आप ये 1 घंटे 45 मिनट की फिल्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसकी IMDb रेटिंग 8.2 है और इसे कई सारे अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

देखें या नहीं?

अगर आपको ‘दृश्यम’ जैसी फिल्में पसंद आती हैं तो आपको ‘ध्रुवंगल पतिनारु’ अच्छी लगेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN