Home विश्व समाचार दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल;...

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल; सामने आया भयावह VIDEO

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले के बाद ईरान द्वारा किया गया पलटवार पूरे मध्य-पूर्व पर भारी पड़ रहा है। ईरानी सेना क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी के सभी सहयोगियों को निशाना बना रही है। दुबई के पाम जुमैरह बीच पर मौजूद फेयरमोंट होटल को भी निशाना बनाया गया है।

ईरान द्वारा किए जा रहे पलटवार से पूरे मध्य-पूर्व की स्थिति बिगड़ती जा रही है। शनिवार को ईरान की तरफ से किए गए हमलों से दुबई में कई जगह पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। दुबई के जुमेराह स्थित फेयरमोंट होटल पर ईरानी मिसाइल गिरने की भी रिपोर्ट सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह मिसाइल हमला हुआ था या फिर डिबरी की वजह से आग लगी है। लेकिन एक होटल में मौजूद एक शख्स की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में एक डिबरी तेजी के साथ जमीन पर टकराती हुई नजर आ रही है।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरमोंट होटल के बाहर धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रहीं थीं। फिलहाल, इस आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों से संयुक्त अरब अमीरात पर एक स्पष्ट हमला किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों का कुशलतापूर्वक सामना किया और कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया।

इस मामले को लेकर दुबई के अधिकारियों ने भी पुष्टी की है कि इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए हैं। दुबई मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, “आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर भेजे गए और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है। दुबई नागरिक सुरक्षा ने पुष्टि की है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”

क्या हुआ पाम बीच पर?

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक दो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने दुबई के पाम जुमेराह स्थित प्रसिद्ध फेयरमोंट द पाम होटल से एक विस्फोट की आवाज सुनी और धुएं का गुबार उठता देखा।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने पाम पर स्थित एक होटल से घना काला धुआं उठता देखा और एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर तेजी से जाते हुए सुना।

अपडेट की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN