Home मनोरंजन समाचार दुनिया में कितना गम है…जानिए किसने लिखा था ये गाना, आवाज देने...

दुनिया में कितना गम है…जानिए किसने लिखा था ये गाना, आवाज देने वाले सिंगर को नहीं मिली पहचान

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/Screenshot_2026-03-22_085947_1774150202083_1774150206835.png

बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना पर कई ब्लॉकबस्टर गाने फिल्माए गाए हैं। लेकिन एक ऐसा भी गीत है जो आज भी ऑडियंस को रुला देता है। गीतों और शानदार कहानी की वजह से आज 40 साल बाद भी याद की जाती है ये फिल्म।

हिंदी सिनेमा का एक दौर था जब फिल्मों की कहानी के साथ म्यूजिक में भी बड़ा बदलाव आ रहा था। 1960 के दशक से लेकर 80 दशक तक म्यूजिक कंपोजर ने ऑडियंस की पसंद के हिसाब से गीत बनाए। गीतकारों ने अपनी आत्मा इन गीतों को बनाने के लिए शब्दों में उतार दी। ऐसा ही एक गीत 1986 में आई राजेश खन्ना की फिल्म ने दिया जो आज की ऑडियंस के लिए भी रिलेवेंट माना जाता है। इस उदासी भरे गाने ने उस समय की ऑडियंस को भी प्रभावित किया था और आज भी लोगों को दर्द से बचने का रास्ता लगता है। इस गीत के बोल थे ‘दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है’। आत्मा को शांति और सुकून देने वाले इस गाने को जानते हैं किस गीतकार ने लिखा था? इस गाने को गाने वाले सिंगर को तो वो पहचान ही नहीं मिली जिसके वो हक़दार थे।

अमृत फिल्म का वो गाना

1986 में राजेश खन्ना और स्मिता पाटिल की फिल्म रिलीज हुई अमृत। इस फिल्म की कहानी दुखी जोड़े की थी जिन्हें उनके ही बच्चे घर से निकाल देते हैं। अमिताभ बच्चन की बागवान जैसी। इस फिल्म की कहानी के साथ गाने भी जबरदस्त हिट हुए। इस फिल्म के सभी गाने लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने कंपोज़ किए थे। इन गीतों को आनंद बक्शी ने अपनी कलम से शब्दों में पिरोया। ‘दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है’ इस गाने को भी आनंद बक्शी ने लिखा था और आवाज दी थी मोहम्मद अजीज ने। उस समय मोहम्मद अजीज को मोहम्मद रफी का बेटा कहा जाता था। उसकी वजह इनके नाम और आवाज में वैसा ही दर्द होना था।

अमिताभ के लिए गाया सबसे हिट गाना

मोहम्मद अजीज को बड़ा मौका अनु मलिक ने फिल्म मर्द के लिए दिया था। उन्होंने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन पर फिल्माया टाइटल ट्रैक ‘मैं हु मर्द टांगे वाला’ गाया था। इसके बाद मोहम्मद अजीज की आवाज नहीं रुकी। वो मोहम्मद अजीज ही थे जिन्होंने अमिताभ के लिए फिल्म खुदा गवा का गाना ‘तू मुझे कुबूल गाया था’। कई शानदार गीत गाने वाले इस सिंगर को इंडस्ट्री में वो पहचान नहीं मिली।

फिल्म की कमाई

राजेश खन्ना पर फिल्माया गाना ‘दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है’ में तो उन्होंने इतना दर्द उतार दिया था कि आज भी ये गाना रुला देता है। फिल्म के सभी गाने पसंद किए गए। इसका असर कलेक्शन पर भी दिखा। करीब सवा करोड़ बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में इस फिल्म ने 5.30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। कई जगह पर फिल्म की सिल्वर जुबली भी मनाई गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN