Home मनोरंजन समाचार दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रकाश राज भी हुए स्पिरिट से बाहर

दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रकाश राज भी हुए स्पिरिट से बाहर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/pji_1772205623736_1772205632923.jpg

पिछले साल दीपिका पादुकोण के स्पिरिट फिल्म छोड़ने की खबर आई थी जिसे सुनकर सब हैरान हो गए थे। अब खबर आ रही है कि प्रभास भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट एक बार फिर अपनी कास्ट को लेकर चर्चा में है। प्रकाश राज जो फिल्म का अहम किदार थे, उनको लेकर अब खबर आ रही है कि वह अब मूवी का हिस्सा नहीं हैं। कहा जा रहा है कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से प्रकाश को फिल्म से हटा दिया गया है।

कैसे आई प्रकाश के बाहर होने की खबर

दरअसल, शुक्रवार को संदीप ने फिल्म स्पिरिट से विवेक ओबेरॉय के किरदार का पोस्टर शेयर किया और इसमें उन्होंने फिल्म के सभी एक्टर्स, टेक्निशियन्स तक को टैग किया था। लेकिन प्रकाश राज का इसमें नाम नहीं था। अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट है कि प्रकाश फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

प्रकाश और संदीप के बीच अनबन की खबर

पिछले साल प्रकाश राज को फिल्म का हिस्सा बताया था। लेकिन इस महीने के शुरुआत में ओटीटी प्ले की रिपोर्ट थी कि प्रकाश और संदीप के बीच विवाद हुआ जिस वजह से वह फिल्म से बाहर हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रिप्ट को लेकर दिक्कत थी और इस पर विवाद हुआ कि सीन कैसे शूट होगा। हालांकि प्रकाश ने फिर ट्वीट किया कि ये सारी खबरें फेक है। उन्होंने अभी शूटिंग भी शुरू नहीं की है।

स्पिरिट के लीड एक्टर्स प्रभास और तृप्ति

स्पिरिट की बात करें तो इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। यह पैन इंडिया फिल्म है और अब वह लंबे समय बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। संदीप की लास्ट तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी है जो साल 2017 में रिलीज हुई थी।

दीपिका ने छोड़ी फिल्म

बता दें कि पहले दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। वह और प्रभास ही लीड रोल में थे, लेकिन फिर खबर आई कि दीपिका ने शूटिंग की टाइमिंग को लेकर उनकी डिमांड थी कि वह 8 घंटे शूट करना चाहती हैं और फीस को लेकर भी उनकी कुछ डिमांड थी जो संदीप को मंजूर नहीं थी जिस वजह से दीपिका मूवी से बाहर हो गईं।

तृप्ति ने ली दीपिका की जगह

दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद संदीप, उनसे काफी खफा हुए। वहीं उन्होंने फिर तृप्ति डिमरी को दीपिका की जगह लिया। कुछ दिनों पहले प्रभास और तृप्ति का पोस्टर भी संदीप ने शेयर किया था जिसको देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

प्रभास-तृप्ति की साथ में पहली फिल्म

प्रभास और तृप्ति की यह पहली फिल्म है साथ में। फैंस दोनों की इस कैमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN