Home  लाइफस्टाइल समाचार दादी का सीक्रेट: सिर्फ 5-6 दिनों की मलाई से ज्यादा घी कैसे...

दादी का सीक्रेट: सिर्फ 5-6 दिनों की मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? मैं आधा किलो बना लेती हूं!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मैं घी बनाते हुए अपनी दादी की बताई कुछ टिप्स फॉलो करती हूं, जिससे ज्यादा मक्खन और घी निकलता है। घी बनाते हुए अक्सर हम यही छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिस वजह से घी भी कम बनता है और टाइम भी ज्यादा लग जाता है।

देसी घी घर का बना हुआ ही अच्छा होता है। बिल्कुल शुद्ध, दानेदार और खुशबूदार भी। मैं भी अक्सर घर में ही घी बनाती हूं। हफ्तेभर की मलाई काफी हो जाती है जिसे में इक्कठा कर लेती हूं और फिर बढ़िया सा घी बनाकर स्टोर कर लेती हूं। मेरी सहेली घर आई तो देखकर हैरान रह गई कि इतना सारा घी मैंने सिर्फ हफ्तेभर की मलाई से कैसे निकाला है। दरअसल मैं घी बनाते हुए अपनी दादी की बताई कुछ टिप्स फॉलो करती हूं, जिससे ज्यादा मक्खन और घी निकलता है। दरअसल घी बनाते हुए अक्सर हम यही छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिस वजह से घी भी कम बनता है और टाइम भी ज्यादा लग जाता है। तो चलिए आज अपनी दादी के बताए सारे राज आपके साथ शेयर करती हूं।

मोटी मलाई के लिए ऐसी उबालें दूध

ज्यादा घी बने, इसके लिए जरूरी है कि मलाई भी ज्यादा निकले। मैं अक्सर दूध को धीमी आंच पर उबालती हूं, फिर उसे फ्रिज में रख देती हूं। ऐसा करने से दूध में काफी मोटी मलाई आती है, जिसे में स्टोर कर के रख लेती हूं।

इस गलती से आने लगती है मलाई में बदबू

कई लोगों की मलाई में बदबू आने लगती है, जिससे घी भी बदबूदार बनता है। मेरी दादी बताती हैं कि जिस भी बर्तन में आप मलाई जमा करने वाली हैं, उसमें आधा चम्मच दही डाल लें। फिर इसमें मलाई स्टोर करती जाएं, बिल्कुल भी नहीं महकेगी।

घी बनाने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल करें या नॉर्मल?

मलाई से मक्खन निकालते हुए ठंडा पानी इस्तेमाल करना है या नॉर्मल, ये सवाल भी काफी लोगों का रहता है। तो देखिए अगर आपकी तुरंत ही फ्रिज से मलाई निकाली है, तो ठंडे पानी की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने कुछ घंटों के लिए मलाई को बाहर छोड़ दिया है, तो फिर फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। मुझे जब सुबह घी बनाना होता है तो मैं रातभर के लिए मलाई को बाहर छोड़ देती हूं, फिर बर्फ वाले से मक्खन बनाती हूं।

मिक्सी में फटाफट बन जाता है मक्खन

सारी मलाई को मैं मिक्सी के जार में डाल देती हूं और साथ में थोड़ा सा चिल्ड पानी भी मिलाती हूं। ठंडे बर्फ वाले पानी से मक्खन काफी जल्दी निकलता है और ज्यादा भी निकलता है। मिक्सर को ऑन करें, कुछ सेकेंड में ही आपका मक्खन और छाछ अलग हो जाएंगे। मक्खन को हाथों से अलग कर लें, फिर बर्फ वाले पानी में डाल दें। ऐसा करने से मक्खन काफी टाइट हो जाता है।

मक्खन से घी बनाते हुए ना करें ये गलती

मक्खन को एक मोटे तले की कढ़ाही में डालें और पकने के लिए रख दें। शुरुआत में मक्खन में उबाल आ सकता है, इसलिए गैस की फ्लेम धीमी ही रखें। फिर बाद में मीडियम आंच पर चलाते हुए मक्खन को पका लें। मैं इस दौरान चुटकी भर हल्दी पाउडर भी मिला देती हूं, इससे घी का रंग काफी अच्छा आता है। कुछ देर में घी का रंग ट्रांसपेरेंट होने लगेगा, तभी आपको गैस बंद कर देनी है। इसे ठंडा होने दें, फिर छलनी से छानकर किसी बर्तन में स्टोर कर लें।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN