Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/05/1200x900/tejs_1772728817694_1772728825809.jpgतेजस्वी प्रकाश और सुरभि चांदना के बीच विवाद काफी बढ़ता जा रहा है। इस बीच तेजस्वी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेजस्वी ने सुरभि का बिना नाम लिए तंज कसा है।
तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चांदना को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। यह सब तब हुआ जब तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से मना कर दिया उनकी अपकमिंग सीरीज साइको सैयां के लिए। यह जानकर सुरभि रोने लगी थीं। अब तेजस्वी ने अली गोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह सुरभि पर इनडायरेक्टली तंज कस रही हैं।
तेजस्वी ने क्या कसा तंज
एक वायरल वीडियो में तेजस्वी इनडायरेक्टली कमेंट करती हैं, लोग अगर मुझसे इतना प्यार करते हैं तो मैं क्या करूं? मेरे कुछ करने से अगर लोग रोने लगे तो मैं क्या करूं? अगर लोग मेरे इंटरव्यूज लेना चाहते हैं तो मैं क्या करूं? अगर पैप्स सिर्फ मुझे क्लिक करना चाहते हैं तो मैं क्या करूं?
अली के साथ लिए पूरे मजे
जब कैमरे के पीछे अली ने पूछा कि क्या उन्हें इंटरव्यू देना चाहिए तो तेजस्वी ने कहा, तेरे साथ मैं इंटरव्यू दूंगी क्योंकि तुम इतने बड़े स्टार हो कि मेरे मना करने पर तुम थोड़ी ना निकल जाओगे? मैं साइको हूं ना।
बिना नाम लिए लगाया निशाना
वैसे तेजस्वी ने कोई नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका स्टेटमेंट सुनकर लग रहा है कि वह सुरभि को ही बोल रही हैं।
सुरभि ने क्या कहा था इस विवाद पर
वहीं सुरभि से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, यह काफी दुखी कर देने वाला सिचुएशन है, लेकिन इस बारे में कमेंट करने जैसा कुछ नहीं है।
तेजस्वी और सुरभी की पॉपुलैरिटी
बता दें कि तेजस्वी और सुरभि टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी सेलेब हैं। तेजस्वी ने स्वरागिनी, सिलसिला बदलते रिश्तों का, नागिन 6 जैसे शोज किए हैं।
करण को कर रही हैं डेट
तेजस्वी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं और उनके साथ फिलहाल लाफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आ रही हैं।
सुरभि के शोज
सुरभि की बात करें तो वह नागिन 5, इश्कबाज, दिल बोले ओबेरॉय, तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज कर चुकी हैं।
सुरभि के लाइफ पार्टनर
वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह करण आर शर्मा के साथ शादीशुदा हैं।
दोनों का शो साइको सैयां
वहीं दोनों के शो साइको सैयां की बात करें तो इसमें दोनों के अलावा रवि किशन, अनुद सिंह धका भी हैं। वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है और इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

