Home  लाइफस्टाइल समाचार ड्राई शैंपू डाल लड़की ने ले ली आफत मोल! स्कैल्प की हो...

ड्राई शैंपू डाल लड़की ने ले ली आफत मोल! स्कैल्प की हो गई ऐसी हालत

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dry Shampoo Use: कभी शैंपू ना किया हो और अचानक से कहीं जाना पड़ जाए तो ड्राई शैंपू बड़े काम की चीज लगती है। लेकिन अगर आप पहली बार इसे यूज कर रहे तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो इस लड़की के बालों जैसी हो जाएगी हालत।

बाल अगर धोए हुए ना हो तो उन्हें क्लीन करने, बालों की चिपचिपाहट खत्म करने के लिए ड्राई शैंपू यूज करने की सलाह दी जाती है। ड्राई शैंपू किसी भी बैड हेयर डे को गुड बना सकते हैं। क्योंकि ये बालों में जमा एक्स्ट्रा ऑयल को अब्जॉर्ब कर रिमूव कर देते हैं। जिससे बाल बिल्कुल फ्रेश शैंपू किए जैसे दिखते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर नेपाली लेडी जो पर्सनल ब्लॉग बनाती है उसने वीडियो शेयर कर दिखाया कि एक गड़बड़ी और ड्राई शैंपू से बाल क्लीन होने की बजाय उसके लिए मुसीबत बन गए।

ड्राई शैंपू यूज करने का गलत तरीका

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि उस लेडी ने बालों की फ्रंट पार्टीशन करके जैसे ही ड्राई शैंपू को स्प्रे किया वो बालों के स्कैल्प में बिल्कुल व्हाइट पाउडर की तरह जम गया। जिसे देखकर वो लड़की भी परेशान हो जाती है और बालों को रब करके, कंघी करके उस व्हाइट पार्ट को हटाने की कोशिश करती हैं। उसके बाद वो बालों के दूसरे हिस्से में भी ड्राई शैंपू स्प्रे करती है। लेकिन दोबारा स्प्रे करने पर गड़बड़ नहीं होती। तो चलिए जानें कि ड्राई शैंपू यूज करते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। जिससे इस लड़की जैसी आपकी हालत भी ना हो जाए।

ड्राई शैंपू यूज करते समय ना करें ये गलती

ड्राई शैंपू को जब भी यूज करना हो तो पहले अच्छी तरह से शेक कर लें। जिससे शीशी में मौजूद केमिकल मिक्स होकर पूरी तरह से काम कर सकें। अगर बगैर मिक्स किए और शेक किए स्प्रे किया जाएगा तो रिजल्ट इस लड़की के बालों पर दिख रहा जैसा हो सकता है।

डायरेक्ट स्कैल्प पर डालने से बचें

जब भी ड्राई शैंपू को यूज करना हो तो इसे डायरेक्ट स्कैल्प पर डालने से बचें। बालों को कंघी करके हल्का सा बालों को ऊपर करें और फिर साइड से स्प्रे करें। जिससे डायरेक्ट स्कैल्प पर ड्राई शैंपू ना गिरे। नहीं तो सफेद पाउडर की तरह जम जाएगा और इसे साफ करना फौरन मुश्किल हो जाएगा।

स्कैल्प पर बहुत पास से ना स्प्रे करें

जब भी ड्राई शैंपू को स्प्रे करना हो तो हाथों को स्कैल्प से थोड़ा दूर रखें। जिससे कि स्प्रे से निकलने वाले केमिकल पाउडर की तरह स्कैल्प पर ना जम जाएं। थोड़ी दूर से डालने पर केवल जरूरी केमिकल ही बालों पर लगता है और स्कैल्प पर नहीं जमता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN