Source :- LIVE HINDUSTAN
इंडियन होटल्स के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 1.59% टूटकर 700.25 रुपये पर बंद हुए। शेयर अपने 52-वीक हाई ₹858 (25 मार्च 2025) से करीब 20 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। शेयर 626.65 रुपये के निचले स्तर तक गया है।
Indian Hotels share price: टाटा की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के शेयर बिकवाली मोड में हैं लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। बता दें कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडियन होटल्स ने हाल ही में दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ है।
शेयर का भाव
इंडियन होटल्स के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 1.59% टूटकर 700.25 रुपये पर बंद हुए। शेयर अपने 52-वीक हाई ₹858 (25 मार्च 2025) से करीब 20 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। शेयर 626.65 रुपये के निचले स्तर तक गया है। यह 52 हफ्ते का लो भी है। ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड पर ‘खरीद’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹820 तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मांग-आपूर्ति का संतुलन कंपनी के पक्ष में है और नई बिजनेस यूनिट्स FY27 तक कुल रेवेन्यू में 25 फीसदी योगदान दे सकती हैं। एक अन्य ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयर पर ‘खरीद’ रेटिंग बनाए रखा है। इसके साथ ही ₹900 का टारगेट दिया है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
इंडियन होटल्स का तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50.2 फीसदी बढ़कर ₹954.2 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹635.2 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ₹2,842 करोड़ रही। एबिटा की बात करें तो इसमें भी 11.9 फीसदी का इजाफा हुआ और यह ₹1,076 करोड़ पहुंच गया। हालांकि एबिटा मार्जिन लगभग स्थिर रहा और 37.9 फीसदी पर बना रहा। आपको बता दें कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रूट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (RCL) ने 1 दिसंबर 2025 को ANK होटल्स और Pride हॉस्पिटैलिटी में 51 फीसदी हिस्सेदारी ₹190.47 करोड़ में खरीदी।
मैनेजमेंट ने क्या कहा?
इंडियन होटल्स के एमडी और सीईओ पुनीत छतवाल ने कहा कि लगातार 15वीं तिमाही में शानदार नतीजे रहे। होटल सेगमेंट में ₹2,579 करोड़ का रेवेन्यू और अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही एबिटा ₹1,050 करोड़ दर्ज किया गया। कंपनी ने FY26 में अब तक 239 नए होटल साइन किए हैं और कुल पोर्टफोलियो 617 होटलों तक पहुंच गया है। ताज होटल्स की मूल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड अपनी ‘एक्सेलरेट 2030’ रणनीति के तहत निर्धारित लक्ष्यों को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। 2024 में तैयार की गई इस रणनीति का उद्देश्य 2030 तक कंपनी के होटलों की संख्या को दोगुना करके 700 से अधिक करना और राजस्व को ₹15,000 करोड़ तक पहुंचाना है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत छतवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में बताया कि कंपनी का बिजनेस मॉडल विविध है और उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और नकदी प्रवाह पर्याप्त है। साथ ही, वह और अधिग्रहण के लिए भी तैयार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



