Home  लाइफस्टाइल समाचार डिनर के लिए बेस्ट है कम्फर्टिंग बाजरा खिचड़ी, आप भी लें जबरदस्त...

डिनर के लिए बेस्ट है कम्फर्टिंग बाजरा खिचड़ी, आप भी लें जबरदस्त स्वाद का मजा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Comforting Bajra Khichdi Recipe: बाजरा स्वाद के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात के के डिनर में कुछ कम्फर्टिंग खाना है तो आप बाजरी की खिचड़ी का मजा ले सकते हैं। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका। 

बाजरा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। खासतौर से सर्दियों के मौसम में लोग इसे खूब खाना पसंद करते हैं। वैसे तो बाजरे की रोटी को लोग खूब खाते हैं लेकिन इसकी खिचड़ी का स्वाद भी जबरदस्त लगता है। हल्की ठंड में बाजरे की खिचड़ी से ज्यादा कम्फर्टिंग फूड शायद ही कोई होगा। यहां सीखिए बाजरे की टेस्टी खिचड़ी कैसे बनाएं।

बाजरा खिचड़ी बनाने की सामग्री

बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा आधा कप कुटा हुआ बाजरा, एक मुट्ठी मूंग की दाल, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा टमाटर, एक मुट्ठी मटर, एक बारीक कटी गाजर, एक बारीक कटी हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच जीरा, दो चुटकी हींग आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, जरुरत के मुताबिक पानी और दो बड़े चम्मच घी।

बाजरा खिचड़ी बनाने की विधि

बाजरा खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरा और मूंग की दाल को अच्छे से धोएं और फिर पानी में कम से कम 4 घंटे के लिए भिगो दें। अगर आप बाजरे की खिचड़ी डिनर के लिए बना रहे हैं तो कोशिश करें कि आप इसे सुबह ही भिगो दें, क्योंकि साबुत बाजरा को भीगने में काफी समय लगता है। खिचड़ी बनाने के लिए कुकर में घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा और हींग डालें। जब ये अच्छे से भुन जाएं तो इसमें प्याज को अच्छे से भूनें। प्याज को पूरी तरह से भुनने से पहले ही अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला दें। इसके पकने के बाद टमाटर डालें। जब ये सॉफ्ट हो जाएं तो इसमें गाजर, मटर और सभी मसालों को डालें। अच्छे से मिक्स करें। अब भीगी दाल और बाजरा को पानी से निकाल लें। अब छनी हुई दाल और बाजरा को कुकर में डालें। जरूरत के मुताबिक पानी डालें। ध्यान रखें कि बाजरा बहुत पानी सोखता है। कुकर का ढक्कन लगाएं और फिर मीडियम आंच पर चार से 5 सीटी आने तक पकाएं। जब कुकर ठंडा हो जाए तो इसे मिक्स करें, अगर खिचड़ी बहुत गाढ़ी लग रही है तो इसमें गर्म पानी मिलाया जा सकता है। खिचड़ी में घी डालें और सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN