Home मनोरंजन समाचार ‘डायरेक्टर ने सबके सामने दीं मां-बहन की गालियां’, नीना गुप्ता ने बताया-...

‘डायरेक्टर ने सबके सामने दीं मां-बहन की गालियां’, नीना गुप्ता ने बताया- प्रार्थना करती थीं कि..

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/08/1200x900/NG_1770557250486_1770557254065.jpg

संक्षेप:

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का वो किस्सा सुनाया जब उन्हें डायरेक्टर ने सिर्फ इसलिए गालियां दी थीं, क्योंकि किसी बात पर उसका दिमाग खराब था।

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता मनोरंजन जगत की खामियो के बारे में खुलकर बोलती रही हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के निर्देशक ने गलती नहीं होने पर भी उन्हें गालियां बकी थीं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कुछ फिल्में ऐसी थीं जो उन्होंने साइन तो कर ली थीं, लेकिन बाद में वो रोल करने के लिए उन्हें बहुत पछतावा करना पड़ा। नीना गुप्ता ने बताया कि जिस फिल्म के दौरान उन्हें गालियां पड़ीं में उनके गिनती के ही डायलॉग्स थे। फिल्म में वह बहुत छोटा सा रोल कर रही थीं लेकिन डायरेक्टर ने कहीं और का गुस्सा उन पर निकाल दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘डायरेक्टर ने सबके सामने दी थीं गालियां’

नीना गुप्ता ने उस घटना को याद करते हुए बताया, ‘शुरुआत (करियर) में मेरे साथ बहुत बुरा हुआ था। एक बार एक डायरेक्टर ने मुझे सबके सामने मां-बहन की गाली दी। मैं वहां खड़ी थी और मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे। मेरी कोई गलती भी नहीं थी, उसने बस मुझे गाली दी क्योंकि शायद वह किसी और बात से परेशान था।’ नीना गुप्ता ने कहा कि वो सिचुएशन में फंसी हुई थीं, पैसे चाहिए थे ना। कुछ और मिलता तो ये नहीं करती। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला।

दुआ करती थी कि यह फिल्म रिलीज ना हो

नीना ने कहा कि यह वो दौर था जब अपने करियर के लिए एक्टर्स सेट पर कुछ भी सह लेते थे। ‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस ने कहा कि आज तो बहुत कुछ बदल चुका है और अब इंडस्ट्री वैसी नहीं रही जैसी उस दौर में हुआ करती थी। नीना गुप्ता ने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने और खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। नीना गुप्ता ने बताया, ‘मैंने ऐसे-ऐसे काम किए हैं कि मैं घर आकर दुआ करती थी कि ये फिल्म रिलीज ना हो। एक में तो मैं शक्ति कपूर के गैंग की मेंबर थी, और बस उतना ही मेरा रोल था।’

इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर मांगा था काम

उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में भी अपनी जिंदगी के कई स्ट्रगल्स और पर्सनल लाइफ के राज खोले थे। नीना गुप्ता को 60 की उम्र के बाद फिल्म ‘बधाई हो’ से जो फेम मिला उसने उनके करियर को एक अलग ही रफ्तार दी, जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक रोल मिलने लगे। नीना गुप्ता ने अपनी बायोग्राफी में यह भी बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब उनके पास काम नहीं था और उन्हें काम की बहुत ज्यादा जरूरत थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तब इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर काम मांगा था, जो काफी वायरल हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN