Home  लाइफस्टाइल समाचार डायबिटीज में शुगर-फ्री या नमक वाले बिस्किट खा सकते हैं? न्यूट्रीशनिस्ट ने...

डायबिटीज में शुगर-फ्री या नमक वाले बिस्किट खा सकते हैं? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कौन से सेफ हैं!

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Biscuit for Diabetics:  क्या वाकई डायबिटीज में शुगर फ्री या नमकीन बिस्किट खाना सेफ है और इनमें से बेस्ट ऑप्शन क्या है। इसी बारे में डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट और न्यूट्रीशनिस्ट डॉ हर्षिता कौशिक ने जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं-

डायबिटीज में अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। यही वजह है कि शुगर पेशेंट अपनी डाइट से ज्यादातर चीजें बाहर कर देते हैं, जिनमें से बिस्किट भी एक हैं। अब नॉर्मल चीनी वाले बिस्किट से परहेज करने की सलाह तो दी जाती है, लेकिन बाजार में शुगर फ्री और डायबिटीज फ्रेंडली लेबल के साथ भी बिस्किट आते हैं। ये बिस्किट आमतौर पर सेफ लगते हैं और डायबिटीज पेशेंट इन्हें बिना डर के खाते हैं। वहीं लोगों को ये भी लगता है कि चीनी वाले बिस्किट की जगह अगर नमकीन बिस्किट खाए जायें तो कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन सवाल है कि क्या वाकई डायबिटीज में शुगर फ्री या नमकीन बिस्किट खाना सेफ है और इनमें से बेस्ट ऑप्शन क्या है। इसी बारे में डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट और न्यूट्रीशनिस्ट डॉ हर्षिता कौशिक ने जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं-

डायबिटीज में शुगर फ्री और नमकीन बिस्किट खाना सेफ है?

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ हर्षिता कौशिक कहती हैं कि बहुत से डायबिटीज पेशेंट को ये लगता है कि शुगर फ्री और नमकीन बिस्किट खाना पूरी तरह सुरक्षित होता है, जबकि ये बिल्कुल भी सच नहीं है। अगर आप इन बिस्किट की इंग्रीडिएंट लिस्ट चेक करें तो इनमें सबसे पहला इंग्रीडिएंट ही रिफाइंड व्हीट फ्लोर यानी मैदा होती है, जिससे शुगर स्पाइक बहुत तेजी से होती है।

माल्टोडेक्सट्रिन भी बढ़ा सकता है ब्लड शुगर

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि शुगर फ्री या डायबिटीज फ्रेंडली लेबल के साथ आने वाले बिस्किट ये में आमतौर पर माल्टोडेक्सट्रिन नामक कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। यह एक तरह का प्रोसेस्ड स्टार्च होता है, जो शरीर में तेजी से ग्लूकोज में बदल सकता है। खतरनाक बात ये है कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कई बार सफेद चीनी से भी ज्यादा हो सकता है।जिस वजह से शुगर स्पाइक काफी तेजी से हो सकती है।

इन्फ्लेमेशन को बढ़ाने का काम करते हैं बिस्किट

डॉ हर्षिता के मुताबिक इन ‘सो कॉल्ड’ डायबिटीज फ्रेंडली बिस्किट में रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल, इमलसिफायर और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को बढ़ावा देते हैं।

चाय से चीनी हटाने के बाद भी इस वजह से बढ़ती है शुगर

न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि उनके पास कई ऐसे पेशेंट आते हैं जिन्हें बिना चीनी वाली चाय पीते-पीते दसों साल हो गए हैं। लेकिन फिर भी उनकी शुगर बढ़ी हुई रहती है। दरअसल इसके पीछे एक वजह ये भी है कि वो चाय के साथ शुगर फ्री या नमकीन बिस्किट लेते हैं। जैसे ही उन्होंने अपनी डाइट से बिस्किट रिमूव किए, वैसे ही उनका शुगर लेवल रेंज में आने लगा।

फिर डायबिटीज में कौन से बिस्किट खाना सेफ है?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि मार्केट में आने वाले डायबिटीज फ्रेंडली, शुगर फ्री या नमकीन बिस्किट; कोई भी डायबिटीज में सेफ नहीं हैं। इसलिए कोशिश करें इन सभी से परहेज करें। बिस्किट खाने की क्रेविंग होती है तो इंग्रीडिएंट चूज कर के ही कोई विकल्प चूज करें। वरना होम मेड बिस्किट भी अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN