Home  लाइफस्टाइल समाचार ठंडाई के बिना अधूरा है होली का त्योहार, बाजार जैसी रेसिपी के...

ठंडाई के बिना अधूरा है होली का त्योहार, बाजार जैसी रेसिपी के लिए फॉलो करें सीक्रेट टिप्स

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Hacks To Make Perfect Thandai : अगर आप भी इस बार होली पर घर आए मेहमानों को अपनी जादुई रेसिपी से इंप्रेस करना चाहते हैं, तो ये कुछ स्मार्ट किचन हैक्स आपके साधारण दूध को एक प्रीमियम ‘सिग्नेचर ड्रिंक’ में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

रंग और मौज-मस्ती का त्योहार होली, ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है। यह महज सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि भारतीय परंपरा का वह ‘कूलिंग अमृत’ है, जो तपती गर्मी और त्योहारों की थकान को पल भर में मिटा देता है। आमतौर पर लोग समय बचाने के लिए बाजार से ठंडाई के पैकेट मंगवाकर पीते हैं। लेकिन घर की बनी ठंडाई मिलावट से दूर स्वाद और सेहत का पक्का भरोसा मानी जाती है। घर की ठंडाई में मसालों की ताजगी, सूखे मेवों की मलाईदार बनावट और केसर की शाही खुशबू मिलकर एक ऐसा अनुभव देती है जिसे बाजार के डिब्बाबंद सिरप कभी मात नहीं दे सकते। अगर आप भी इस बार होली पर घर आए मेहमानों को अपनी जादुई रेसिपी से इंप्रेस करना चाहते हैं, तो ये कुछ स्मार्ट किचन हैक्स आपके साधारण दूध को एक प्रीमियम ‘सिग्नेचर ड्रिंक’ में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

होममेड ठंडाई बनाने के लिए फॉलो करें ये किचन हैक्स

1. ड्राई फ्रूट्स को भिगोना

बादाम, खसखस और खरबूजे के बीजों को कम से कम 4-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें। मेवों को भिगोकर रखने से उनका टेक्सचर क्रीमी हो जाता है। बादाम का छिलका उतारना न भूलें, वरना ठंडाई का रंग गहरा और स्वाद थोड़ा कड़वा हो सकता है।

2. मसालों का सही संतुलन

सौंफ और काली मिर्च को हल्का सा दरदरा पीस लें। काली मिर्च ठंडाई की तासीर को संतुलित करती है और सौंफ पेट को ठंडक देती है। अगर आप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल करें, तो ठंडाई से लाजवाब खुशबू आएगी।

3. ‘मखमली’ टेक्सचर के लिए

ठंडाई के मिश्रण को पीसने के बाद उसे मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। ऐसा करने से मुंह में रेशे नहीं आएंगे और आपको बाजार जैसी स्मूद और प्रीमियम ठंडाई पीने के लिए मिलेगी।

4. केसर और दूध का मेल

केसर को सीधे दूध में डालने की जगह थोड़े से गुनगुने दूध में 15 मिनट भिगोकर रखें। तय समय बाद इस दूध को बाकी बचे दूध में मिलाएं। ऐसा करने से दूध में गहरा पीला रंग और बेहतरीन खुशबू आती है।

5. मिठास और ठंडक

चीनी की जगह ठंडाई में मिश्री का उपयोग करें। मिश्री की तासीर ठंडी होती है, जो इसे गर्मियों के लिए एक आदर्श ड्रिंक बनाती है।

ठंडाई बनाने का झटपट तरीका (Quick Method Of Making Thandai)

-बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, सौंफ, इलायची और काली मिर्च का पेस्ट तैयार करें।

-इसे ठंडे गाढ़े दूध में मिलाएं।

-थोड़ी देर फ्रिज में रहने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं।

-बर्फ डालें और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN