Home विश्व समाचार टमाटर के बाद अब जहरीले हुए अंडे! अमेरिका में खाने की चीजों...

टमाटर के बाद अब जहरीले हुए अंडे! अमेरिका में खाने की चीजों में तेजी से फैल रहा खतरनाक बैक्टीरिया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में खतरनाक बैक्टीरिया से संक्रमित अंडे खाकर दर्जनों लोग बीमार पड़ गए हैं। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने टमाटर में इस तरह का संक्रमण पाए जाने के बाद कई राज्यों से इसे दुकानों से हटवा दिया था।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 June 2025 08:03 AM
share Share
Follow Us on
टमाटर के बाद अब जहरीले हुए अंडे! अमेरिका में खाने की चीजों में तेजी से फैल रहा खतरनाक बैक्टीरिया

अमेरिका में खीरे, प्याज और टमाटर के बाद अब अंडे भी साल्मोनेला नाम की बैक्टीरिया से संक्रमित हो गए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से संक्रमण के आए दर्जनों मामलों ने अधिकारियों की नींदें उड़ा दी हैं। अंडों में साल्मोनेला के नमूने पाए जाने के बाद पूरे अमेरिका से लगभग 17 लाख अंडों को दुकानों से वापस बुलवा लिया गया है। देश में खाने की चीजों में तेजी से फैलते इस बैक्टीरिया की वजह की खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया सहित सात राज्यों में करीब 80 लोग जहरीले अंडों का सेवन कर बीमार हो गए। इनमें कई मामले गंभीर भी हैं। अब तक 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंडो को फेंकने की सलाह

अंडों को दुकानों से हटवाए जाने के बाद अब लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे संक्रमित अंडों को या तो फेंक दें या उन्हें वापस स्टोर तक पहुंचा दें, जहां से कंपनी उन्हें संक्रमणमुक्त करने की प्रकिया के लिए भेजेगी। वहीं लोगों से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हाथों और अच्छी तरह धोने की अपील की जा रही है। अंडे खाने के बाद डिहाइड्रेशन या बुखार जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की भी सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:टमाटर मत खाना… अमेरिकी सरकार क्यों दे रही लोगों को ऐसी सलाह, दुकानों से हटवाया

साल्मोनेला क्या है?

अमेरिका की रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुताबिक साल्मोनेला एक हानिकारक माइक्रोऑर्गेनाइज्म है। इंसानी शरीर तक पहुंचाने के 12 से 72 घंटे के भीतर यह दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन को ट्रिगर कर सकता है। बच्चों, बुजुर्ग और कमजोरी इम्युनिटी सिस्टम वाले लोगों में यह गंभीर और घातक संक्रमण का कारण भी बन सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक फ्रीजिंग और सुखाने से बैक्टीरिया की वृद्धि को रोका जा सकता है, लेकिन सालमोनेला को खत्म नहीं किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN